बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने अपनी एक पोस्ट से पूरे सूबे की सियासत हिला दी। मांझी ने ट्वीट कर कहा की "दिल्ली में रहने के बावजूद बिहार के वर्तमान राजनैतिक हालात पर मेरी नजर है। राज्य के राजनैतिक हालात को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने सभी माननीय विधायकों को आगामी 25 जनवरी तक पटना में ही रहने का निर्देश दिया है। जो भी हो राज्यहित में होगा। जय बिहार..."
19 Jan 2024 11:57AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के तीन नवीन कानूनों को लेकर कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की दूरदर्शी सोच की वजह से ही ये संभव हो पाया है। श्री साय ने कहा है कि आजादी के इतने वर्ष बाद भी हम अंग्रेजों के बनाए कानून का ही पालन कर रहे हैं जिसे बदलने का समय आ गया है। श्री साय ने कहा है कि समय के साथ परिवर्तन अनिवार्य है और देश, प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बेहतर परिवर्तन की ओर अग्रसर है।
19 Jan 2024 09:04AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में गृह विभाग की समीक्षा बैठक प्रारंभ हो गई , बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित हैं।सिविल लाइंस स्थित पुराने पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई है बैठक। मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में गृहविभाग की बैठक शुरू
19 Jan 2024 06:32AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राज्य अतिथि गृह पहुना से राम रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने चिट्ठी में मनोकामना के रूप में 'जय श्री राम' लिखकर रथ के जरिये अयोध्या श्री राम लला के पास भेजा और प्रदेशवासियों के खुशहाल एवं सुखमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ रायपुर कान्वेंट स्कूल की छात्राओं ने भी अपने संदेश ड्राप बॉक्स में डाले। कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के डायरेक्टर श्री मनोज राजपूत, डॉ. ओम माखीजा और श्री प्रेम देवांगन भी उपस्थित थे।
19 Jan 2024 06:32AM,by: Tikendra Sinha
मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार, कुलदीप सिंह ने सुझाव दिया है कि सीमावर्ती शहर मोरेह में पुलिस कमांडो पर हाल के हमले में म्यांमार के आतंकवादियों ने भूमिका निभाई हो सकती है। राज्य की राजधानी इंफाल से लगभग 110 किलोमीटर दूर हुई इस घटना में दो कमांडो की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। मणिपुर पुलिस कमांडो हमले में म्यांमार उग्रवादी लिंक का संदेह
19 Jan 2024 05:55AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








