latest

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों की स्मृति में आयोजित की गई है। प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारियों का योगदान, अमर क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान उनकी जीवन यात्रा, जंगल सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता आंदोलन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उनके योगदानों को प्रदर्शित किया गया है। हमर तिरंगा अभियान पर केन्द्रित फिल्म का प्रदर्शन भी प्रदर्शनी स्थल पर किया जा रहा हैं। 

16 Aug 2022 01:27AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

एंटीलिया कांड के बाद एक बार फिर से देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी दी गई. इस बार रिलाइंस फ़ाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरा फ़ोन कॉल आया है. कॉलर ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी दी जिसके बाद अस्पताल के लोगों ने इस बात की शिकायत DB मार्ग पुलिस स्टेशन में की. सूत्रों ने बताया कि कुल मिलाकर 8 धमकी भरे कॉल आएं जिसे अब पुलिस वेरिफ़ाय करने में जुटी है. वहीं, अब ताजा जानकारी के मुताबिक, एंटीलिया धमकी मामले में मुंबई पुलिस ने दहिसर से एक शख्स को गिरफ्तार किया है. ये मामला प्रैंक कॉल की तरह लगता दिखाई पड़ रहा है. शख्स को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की 4 टीमों को लगाया गया था. एक घंटे के कम समय में ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

16 Aug 2022 01:26AM,
by: Imran Khan