पीएम मोदी ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में आग की घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा दिल्ली में भीषण आग के कारण लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राष्ट्रपति ने जताया दुख राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में हुए भीषण आग हादसे से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली के मुंडका में आग लगने की घटना बहुत दुःखद है। मैं सम्बंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क में हूँ,प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। NDRF भी वहाँ शीघ्र पहुँच रही है। लोगों को वहाँ से निकालना व घायलों को तुरंत उपचार देना हमारी प्राथमिकता है। वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, इस दुखद घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और आहत हूं। मैं लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हूं। हमारे बहादुर दमकलकर्मी आग पर काबू पाने और लोगों की जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। भगवान सब का भला करे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, दिल्ली स्थित मुंडका क्षेत्र में एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हृदयविदारक है। असीम पीड़ा की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे। घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
14 May 2022 12:36AM,by: Imran Khan
सरकार ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि विदेश यात्रा करने वाले अब एहतियात के तौर पर COVID-19 वैक्सीन की खुराक तीन महीने (मौजूदा नौ महीनों के बजाय) ले सकते हैं। शिक्षा, नौकरी, खेल आयोजन या व्यवसाय आदि के लिए विदेश यात्रा करने वाले इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उन्हें इसके लिए CoWIN पोर्टल पर वीजा या यात्रा दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है।
13 May 2022 12:37PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




