14 May 2022

Generic placeholder image

मुंबई. साउथ की क़ॉफी के प्याले से एक बार फिर तूफान उठा है. वर्चस्व की लड़ाई अब गुरूर और गर्व तक पहुंच गई है. ताज़ा वाक़या है महेश बाबू का बयान जो साफ संकेत देता है कि वो बॉलीवुड की 'महानता' को अपने आगे कुछ नहीं समझते. दरअसल, विवाद तेलुगू सुपरस्टार महेश घट्टामनेनी यानी महेश बाबू के हालिया बयान को लेकर शुरू हो गया है जो उन्होंने अपनी आने वाली फ़िल्म 'मेज़र' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दिया है. महेश बाबू ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें लगता है कि बॉलीवुड उन्हें 'अफ़ोर्ड' नहीं कर सकता, इसलिये वो वहाँ जा कर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते. महेश बाबू को पैन इंडिया स्टार नहीं बनना है. वो तेलुगू में ही खुश हैं. महेश बाबू ने ये भी बताया कि उन्हें कई बॉलीवुड फिल्मों के ऑफ़र मिले हैं लेकिन वो तेलुगू के लिए ही सिनेमा बनाएंगे क्योंकि वो इससे ज़्यादा खुश नहीं होना चाहते.

14 May 2022 11:51PM,
by: Imran Khan