छत्तीसगढ़ में नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्कूली पढ़ाई के लिए तैयार करने के लिए उन्हें बालवाड़ियों में खेल-खेल में शिक्षा दी जाएगी। प्रदेश में प्रथम चरण में 6 हजार 536 शासकीय प्राथमिक शाला में बालवाड़ी शुरू करने की योजना है। इन बालवाड़ियों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। इन बालवाड़ियों का संचालन नवीन शिक्षा सत्र से शुरू हो जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ‘‘मोर बालवाड़ी अवधारणा’’ पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में आयोजित 2 दिवसीय कार्यशाला का 19 अप्रैल को शुभारंभ किया हैl
20 Apr 2022 01:05AM,by: Imran Khan
सुप्रीम कोर्ट ने उच्च अदालतों के मनमाने ढंग से जमानत देने के चलन पर नाराजगी जताते हुए मंगलवार को कहा, तर्क न्यायिक प्रणाली का जीवन रक्त है। बिना तर्क के जारी हो रहे जमानत आदेश समझ से परे हैं और यह प्रवृत्ति चिंतनीय है। शीर्ष अदालत ने इसटिप्पणी के साथ ही भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी को राजस्थान हाईकोर्ट से मिली जमानत रद्द कर दी। सुप्रीम कोर्ट : बिना तर्क अदालतों का जमानत देना गलत
20 Apr 2022 01:04AM,by: Imran Khan
आप सुनकर हैरान होंगे मगर यह सच है कि पहली बार देश में एक ही स्वास्थ्यकर्मी कोरोना महामारी की हर लहर में संक्रमित मिला। इसे लेकर वैज्ञानिकों ने जब अध्ययन किया तो पता चला कि साल 2020 में स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना के एल्फा वैरिएंट से संक्रमित हुआ। इसके बाद साल 2021 के दौरान वह डेल्टा वैरिएंट की चपेट में आया और इस साल 2022 में वह ओमिक्रॉन संक्रमित भी पाया गया।
20 Apr 2022 01:04AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की तर्ज पर बस्तर, सरगुजा और रायपुर में लोककला एवं संस्कृति महाविद्यालय प्रारंभ करने का प्रस्ताव तैयार करने संस्कृति विभाग को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महाविद्यालयों के प्रारंभ होने से बस्तर और सरगुजा अंचल की लोककला और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक का एक सेंटर छत्तीसगढ़ में शुरू करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजने के निर्देश भी दिए।
19 Apr 2022 01:52PM,by: Naveen kumar sahu
केरल पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के नेता ए सुबैर की हत्या के आरोप में आरएसएस के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, जो पिछले हफ्ते पलक्कड़ में मंगलवार को हुई थी। एडीजीपी विजय सखारे के अनुसार, सुबैर की हत्या पिछले साल नवंबर में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या का बदला लेने की कार्रवाई थी। आरोपियों की पहचान रमेश, अरुमुघन और सरवनन के रूप में हुई है।
19 Apr 2022 01:26PM,by: Babuaa Desk
केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक मुस्लिम पुरुष और एक ईसाई महिला के बीच अंतरधार्मिक विवाह में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। यह महिला की इच्छा और खुशी है, अदालत ने कहा। महिला को अदालत में पेश करने की मांग करते हुए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका महिला के पिता द्वारा दायर की गई थी, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था। केरल हाई कोर्ट ने अंतरधार्मिक विवाह में दखल देने से किया इनकार
19 Apr 2022 01:26PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







