प्रदेश में 224 करोड़ की लागत से बना इकलौता थर्मल पावर प्लांट (गैस टरबाइन) को सरकार बंद करने जा रही है। कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर में स्थापित थर्मल प्लांट की कुल बिजली उत्पादन क्षमता 175 मेगावाट है। इस थर्मल प्लांट से तैयार होने वाली बिजली महंगी होने के चलते यह फैसला लिया गया है। जम्मू-कश्मीर: पांपोर स्थित इकलौता थर्मल प्लांट होगा बंद
18 Apr 2022 12:55AM,by: Imran Khan
यात्रियों की जान खतरे में डालकर चलती बस का स्टीयरिंग स्कूली छात्रा को थमाने पर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह वाकया बेहद जोखिम भरे पर्वतीय रूट उधमपुर से लांदर का है, जिसका वीडियो वायरल हो गया था। प्रशासन ने फौरन चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बस को जब्त कर एआरटीओ ने चालक के लाइसेंस और बस रूट परमिट रद्द करने की सिफारिश कर दी गई है।
18 Apr 2022 12:55AM,by: Imran Khan
झारखंड के हजारीबाग के जंगल में लगी भीषण आग पर काबू पाने के दौरान चार दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। संभागीय वन अधिकारी आरएन मिश्रा ने कहा कि आग से छह हेक्टेयर भूमि में फैले पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारी ने कहा कि आशंका है कि जंगल से महुआ के फूल इकट्ठा करने वालों में से कुछ बदमाशों ने आग लगाई होगी।
17 Apr 2022 04:01PM,by: Babuaa Desk
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा में घायल हुई एक पुलिस अधिकारी मेधा लाल ने कहा कि लोग तलवार लेकर सी-ब्लॉक की तरफ आए। उन्होंने कहा, "सी-ब्लॉक की तरफ से पथराव शुरू हुआ और वहां से भी गोलियां चलीं। मैंने भी एक गोली पकड़ी और पीसीआर पर अस्पताल गया।" दिल्ली हिंसा : गोलियां चलीं, तलवारें लेकर आए लोग - पुलिसकर्मी
17 Apr 2022 04:01PM,by: Babuaa Desk
शिवसेना नेता संजय राउत ने अपने साप्ताहिक कॉलम 'रोखठोक' में कहा कि मध्य प्रदेश के खरगोन के घटनाक्रम से भगवान राम भी बेचैन होंगे। राउत ने कहा, "अगर कोई कट्टरपंथ की आग भड़काना चाहता है... और चुनाव जीतने के लिए शांति भंग करना चाहता है ... वे दूसरे विभाजन के बीज बो रहे हैं," उन्होंने कहा, "सांप्रदायिकता को भड़काना ... भगवान राम के नाम पर आग लगाना.. राम के विचार का अपमान है।" खरगोन घटनाक्रम पर भगवान राम भी होंगे बेचैन : संजय राउत
17 Apr 2022 03:29PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




