बारात में शामिल होने जा रही बोलेरो को देर रात गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज सगरा आश्रम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बोलेरो सवार पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मौके , पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है।
18 Apr 2022 03:12AM,by: Imran Khan
पीके यानी प्रशांत किशोर अपनी नई राजनीतिक पारी मई के पहले सप्ताह में शुरू कर सकते हैं। वह कांग्रेस में कब और कैसे शामिल होंगे इसका फैसला उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दिया है। लेकिन एक बात पीके ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी समेत सभी प्रमुख नेताओं के साथ हुई बैठक में साफ कर दी है कि उन्हें पार्टी में कोई पद नहीं चाहिए और न ही उनकी कोई शर्त है, लेकिन कांग्रेस को 2024 लोकसभा चुनावों में भाजपा के मुकाबले मजबूती से लड़ने के लिए तैयार करने की जो योजना उन्होने पेश की है, उससे कोई समझौता नहीं करेंगे। मई के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है पीके की नई राजनीतिक पारी
18 Apr 2022 03:12AM,by: Imran Khan
महाराष्ट्र में इस समय राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। वहां अजान, लाउडस्पीकर और हमुमान चालीसा को लेकर मनसे और शिवसेना नेताओं के बीच लगातार बयानबाजी हो रही है। इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को बिना किसी का नाम लिए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से कहा कि लोगों से अंधभक्त नहीं बनने को कहा है। उन्होंने कहा कि अंधभक्त बनने के बजाय अपने धर्म के महापुरुषों और देवताओं की शिक्षाओं का सही तरीके से प्रचार-प्रसार करना चाहिए।
18 Apr 2022 12:56AM,by: Imran Khan
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के ब्लॉक नंबर 1 मोआमारी ग्राम पंचायत में आए चक्रवाती तूफान में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 50 लोग घायल हो गए हैं। कूचबिहार नगर पालिका अध्यक्ष रवींद्र नाथ घोष ने बताया कि चक्रवात से जिले के तूफानगंज, माथाभांगा समेत कई अन्य इलाके भी प्रभावित हुए हैं।
18 Apr 2022 12:56AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









