महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने दावा किया कि शिवसेना नेता संजय राउत का फोन 60 दिनों तक और एनसीपी के एकनाथ खडसे का फोन 2019 में एमवीए सरकार बनने से पहले 67 दिनों तक टैप किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि फोन टैपिंग की घटनाओं के पीछे भाजपा का हाथ है जिसमें आईपीएस रश्मि शुक्ला पर महाराष्ट्र के नेताओं के फोन अवैध रूप से टैप करने का आरोप लगाया गया था।
12 Apr 2022 11:08PM,by: Babuaa Desk
यूके में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और वित्त मंत्री ऋषि सुनक पर कोविड लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन को लेकर जुर्माना लगाया जाएगा। स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस के मुताबिक, 50 से अधिक उन लोगों को जुर्माने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा जिन्होंने प्रधानमंत्री के सरकारी आवास और सरकारी कार्यालयों में लॉकडाउन में पार्टियों का आयोजन किया या उनमें शामिल हुए थे।
12 Apr 2022 11:08PM,by: Naveen kumar sahu
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में बीजेपी की मनमानी और धांधली की सभी हदें पार हो गईं। उन्होंने कहा, "बीजेपी धन-बल और छल से सत्ता में बने रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं को कमज़ोर करने के साथ ही लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं को भी तार-तार करने में लगी है।"
12 Apr 2022 11:07PM,by: Naveen kumar sahu
मध्य प्रदेश पुलिस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में केस दर्ज किया है। दरअसल, सिंह ने बिहार की एक मस्जिद पर भगवा झंडा फहराते दिख रहे कुछ हिंदू संगठन के लोगों वाली एक पुरानी तस्वीर एमपी के खरगौन में हुई हिंसा की बताकर पोस्ट की थी। खरगौन हिंसा: दिग्विजय सिंह पर दर्ज हुआ केस
12 Apr 2022 11:07PM,by: Naveen kumar sahu
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने घोषणा की है कि अब आयोग छात्रों को एक ही विश्वविद्यालय में या विभिन्न विश्वविद्यालयों से एक साथ दो पूर्णकालिक डिग्री प्रोग्राम करने की अनुमति देगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2022 के अनुरूप है।
12 Apr 2022 11:07PM,by: Naveen kumar sahu
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज़ 100-छक्के (1,046-गेंद) लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। हालांकि, आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज़ 100-छक्के लगाने वाले क्रिकेटर आंद्रे रसल हैं जिन्होंने 657-गेंद में यह उपलब्धि हासिल की थी। उनके बाद क्रिस गेल हैं जिन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 943-गेंद ली थीं।
12 Apr 2022 11:07PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




