उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों में आज भी ग्रीष्म लहर यानी लू चलने की संभावना है। हालांकि दक्षिणी हिस्से में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। साथ में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों मे लू चलने की संभावना ..
11 Apr 2022 09:33AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कल यानी मंगलवार को मतदान होगा। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन आयोग ने 291 मतदान केंद्र बनाए हैं। गर्मी को देखते हुए पेयजल से लेकर मेडिकल तक की सुविधा मतदाताओं को मिलेगी। हर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सहायता और सुविधा के लिए BLO सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कल मतदान
11 Apr 2022 08:55AM,by: Imran Khan
आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव की बुनियादी तैयारियां तेज कर दी हैं। आप के प्रदेश प्रभारी संजीव झा सोमवार को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। अगले 10 दिनों तक वे प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। पंजाब कोटे से आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक भी यहां पहुंच रहे हैं। संदीप पाठक छत्तीसगढ़ के ही मूल निवासी हैं।
11 Apr 2022 08:34AM,by: Imran Khan
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से पूरे प्रदेश के लिए 'मुख्यमंत्री आरोग्य मेला' की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने राज्य के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में 100-100 बिस्तरों वाले हाईटेक अस्पताल बनाने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है।
11 Apr 2022 08:34AM,by: Naveen kumar sahu
नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की टीम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि, ईडी ने खड़गे को समन भेजकर तलब किया था। वह करीब 11 बजे प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे, इसके बाद से उनसे पूछताछ जारी है। नेशनल हेराल्ड मामला: मल्लिकार्जुन खड़गे से ईडी कर रही पूछताछ
11 Apr 2022 07:53AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








