एलजेपी सांसद चिराग पासवान ने पिता को आवंटित बंगले से उन्हें बेदखल किए जाने पर कहा, "आज नहीं तो कल, बंगला खाली करना ही था। हालांकि, मुझे खाली कराने के तरीके पर थोड़ी आपत्ति है।" चिराग ने बताया कि उनके पास अभी कोई सरकारी आवास नहीं है और वह दिल्ली में अपनी नानी के घर में शिफ्ट हो गए हैं।
01 Apr 2022 01:20AM,by: Naveen kumar sahu
सीएसके के ऑल-राउंडर ड्वेन ब्रावो आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक विकेट (171) लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। 38-वर्षीय ब्रावो ने गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में दीपक हुड्डा का विकेट लेते ही यह उपलब्धि हासिल की और इस मामले में उन्होंने 122 आईपीएल मैचों में 170 विकेट लेने वाले लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया। आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने ड्वेन ब्रावो
01 Apr 2022 01:19AM,by: Naveen kumar sahu
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 349-रन चेज़ करते हुए वनडे क्रिकेट के इतिहास में अपना सबसे बड़ा रन चेज़ पूरा किया और 3-मैच की सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म और ओपनर इमाम-उल-हक ने शतक जड़े। पाकिस्तान का पिछला सबसे बड़ा वनडे रन चेज़ बांग्लादेश के खिलाफ 327-रन (2014) का था।
01 Apr 2022 01:19AM,by: Naveen kumar sahu
कर्नाटक की एक विशेष अदालत ने पुलिस को पंचायत राज मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा के खिलाफ मामला दर्ज कर भड़काऊ भाषणों के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया है। ईश्वरप्पा ने कहा था कि 23-वर्षीय हर्षा की हत्या में मुस्लिम गुंडे शामिल हैं। कर्नाटक: कोर्ट ने मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ जांच के आदेश दिए
01 Apr 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने राज्यसभा में बताया कि वर्तमान में लगभग 50 भारतीय यूक्रेन में हैं और उनमें से कुछ ही भारत लौटना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इनकी वापसी की कोशिश दूतावास कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अबतक 22,500 भारतीय यूक्रेन से वापस लौटे है।
01 Apr 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को मानवीय आधार पर आवंटित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए 31 मई तक का समय दिया। कोर्ट ने कहा कि उन्हें इस बारे में एक हलफनामा देना होगा कि वह 31 मई तक सरकारी बंगला खाली करेंगे। यादव 2017 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे।
01 Apr 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई से वित्त वर्ष 2022-23 में सूरजमुखी के तेल की आपूर्ति में 25% या 4 से 6 लाख टन की कमी आ सकती है। इससे कीमतों में तेजी आ सकती है। हालांकि, खाने के तेल की कीमतें पहले से ही काफी ऊपर हैं। देश के कुल खाने के तेल की खपत 230-240 लाख टन होती है।
01 Apr 2022 01:18AM,by: Imran Khan
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने टी-20 विश्व कप क्रिकेट मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाले 3-कश्मीरी छात्रों को ज़मानत दे दी है। तीनों आगरा (यूपी) के आर.बी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र हैं और इन्हें पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। बीजेपी युवा मोर्चा के नेता गौरव राजावत ने मामले में FIR दर्ज करवाई थी।
01 Apr 2022 01:17AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






