एक ही फ्लैट को एक साथ कई लोगों को बेचकर 1 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाले नटवरलाल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 42 साल के आरोपी की पहचान पीयूष तिवारी उर्फ पुनीत भारद्वाज के तौर पर हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने आरोपी को महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार किया। आरोपी यूपी के नोएडा का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक पुनीत भारद्वाज पर दिल्ली, यूपी और पंजाब में 30 से ज्यादा धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी पर पचास हजार रुपये का ईनाम भी रखा था।
26 Mar 2022 01:34AM,by: Babuaa Desk
कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में रामपुरहाट, बीरभूम हिंसा मामले की जांच को टेकओवर कर लिया है। मामले में वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम बीरभूम के लिए रवाना हो चुकी हैं। हालांकि उधर, तृणमूल कांग्रेस ने सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार के मातहत काम कर रही एजेंसी पर निष्पक्ष जांच को लेकर भरोसा किया जा सकता है।
26 Mar 2022 01:34AM,by: Babuaa Desk
आयुर्वेद डॉक्टर एलोपैथ के समान वेतन के हकदार हैं। यह कहते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के आयुर्वेद डॉक्टरों को एलोपैथी डॉक्टरों के समान वेतन देने के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार की विशेष अनुमति याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि प्रतिवादी जो आयुर्वेद डॉक्टर हैं, उन्हें नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के तहत ऐलोपैथी मेडिकल ऑफिसर्स तथा डेंटल मेडिकल ऑफिसर्स के बराबर माना जाए। कोर्ट के इस आदेश से आयुर्वेद डॉक्टरों को भारी राहत मिली है।
26 Mar 2022 01:34AM,by: Babuaa Desk
अनिल अंबानी ने रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले बाज़ार नियामक सेबी ने अनिल अंबानी के किसी भी सूचीबद्ध कंपनी के साथ जुड़ने पर रोक लगा दी थी। रिलायंस होम फाइनेंस से कथित रूप से धन की हेराफेरी करने के लिए उन्हें प्रतिभूति बाज़ार से भी प्रतिबंधित कर दिया गया था।
26 Mar 2022 01:20AM,by: Naveen kumar sahu
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की गईं छापेमारियों पर केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "किसी के परिवार के सदस्यों को परेशान न करें। मुझे जेल में डाल दो, मैं कृष्ण नहीं हूं, लेकिन क्या आप कह सकते हैं कि आप कंस नहीं हैं?" ईडी द्वारा रिश्तेदार की संपत्ति ज़ब्त करने के बाद उनका यह बयान आया। किसी के परिवार के सदस्यों को परेशान न करें: उद्धव ठाकरे
26 Mar 2022 01:20AM,by: Naveen kumar sahu
पुणे (महाराष्ट्र) के येरवडा जेल में पत्नी और बच्चों की हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सज़ा काट रहे 53-वर्षीय शख्स का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस के मुताबिक, "शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है और इसके पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।" पुणे: जेल में सज़ा काट रहे शख्स का शव फंदे से लटका मिला
26 Mar 2022 01:20AM,by: Naveen kumar sahu
पूर्व इसरो प्रमुख के. सिवन ने बताया कि चंद्रयान-2 इसरो का अब तक का सबसे जटिल मिशन था। उन्होंने कहा, "हम भाग्यशाली थे कि प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) हमारे साथ थे और चंद्रयान-2 के लैंडिंग का पहला चरण सफल रहा था। हम अंतिम चरण में असफल रहे लेकिन पीएम ने हमें सांत्वना दी और प्रेरित किया।
26 Mar 2022 01:19AM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर एक महिला क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद उसपर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मान ने कहा, "रिश्वत मांगने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पंजाब में अब भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" पंजाब के मुख्यमंत्री ने 23-मार्च को इस हेल्पलाइन की शुरुआत की थी।
26 Mar 2022 01:19AM,by: Naveen kumar sahu
मंगोलपुरी (दिल्ली) में करीब 20-22 साल के एक लड़के का शव बैग में मिला। डीसीपी समीर शर्मा ने बताया, "सुबह करीब 7 बजे हमें घटना की जानकारी मिली, तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस को एक बैंगनी रंग का बैग मिला जिसमें एक युवक का गला कटा शव था।" पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली: बैग के अंदर मिला युवक का शव
26 Mar 2022 01:19AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






