ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान में 24 साल बाद खेली गई अपनी पहली टेस्ट सीरीज़ 1-0 से जीतने के बाद आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका जारी की है। ऑस्ट्रेलिया 75% अर्जित अंकों के साथ पहले स्थान पर है। पाकिस्तान 52.38% अर्जित अंकों के साथ दूसरे से चौथे पर आ गया जबकि भारत चौथे से तीसरे पर आ गया है। पाकिस्तान के हारने के बाद कैसी हैं डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका?
26 Mar 2022 01:19AM,by: Naveen kumar sahu
क्रिस गेल के नाम आईपीएल इतिहास में 141 पारियों में 357 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। उनके बाद ए.बी. डीविलियर्स हैं जिन्होंने आईपीएल में 252 छक्के लगाए हैं। आईपीएल 2022 में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 227 छक्के लगाए हैं और उनके बाद सीएसके के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी (219 छक्के) हैं।
26 Mar 2022 01:19AM,by: Naveen kumar sahu
नवादा (बिहार) की जेल में बंद सूरज कुमार नामक कैदी ने आईआईटी जॉइंट ऐडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (जैम) परीक्षा पास की है। इस वर्ष आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में सूरज ने राष्ट्रीय स्तर पर 54वीं रैंक हासिल की। हत्या के मामले में आरोपी सूरज अप्रैल-2021 से जेल में है और उसने वहीं से पढ़ाई जारी रखी। बिहार: जेल में बंद छात्र ने पास की आईआईटी जैम परीक्षा
26 Mar 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना को 30 अप्रैल तक क्षमादान को लेकर फैसला लेने का निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि यदि तब तक निर्णय नहीं हुआ तो अगली तारीख (2 मई) को केंद्रीय गृह सचिव को व्यक्तिगत रूप से पेश होना पड़ेगा।
26 Mar 2022 01:18AM,by: Imran Khan
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा, विभिन्न मिशनों को पूरा करने के लिए भारतीय नौसेना की ताकत में सतत विकास हो रहा है। उन्होंने एक समारोह में नौसेना के पोत आईएनएस वलसुरा को प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट्स कलर से भी सम्मानित किया। ‘प्रेजिडेंट्स कलर’ किसी सैन्य इकाई को युद्ध और शांति दोनों ही स्थिति में उसकी विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है।
26 Mar 2022 01:18AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








