पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीरभूम के रामपुरहाट का दौरा किया और मामले की जांच एनआईए या सीबीआई से कराने की मांग की। अधिकारी ने आगे कहा, "एसआईटी राज्य सरकार की है। मुख्यमंत्री सरकार को बचाने की कोशिश कर रही हैं। राष्ट्रपति शासन ही एकमात्र रास्ता है।" बीरभूम हिंसा: बीजेपी ने की एनआईए या सीबीआई जांच की मांग
24 Mar 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि देश में 12-14 आयु वर्ग के 50-लाख से अधिक बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की एक और उपलब्धि हमारे युवा योद्धाओं पर बहुत गर्व है।"
24 Mar 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
भारत ने मानवीय सहायता के रूप में 2,000 मीट्रिक टन गेहूं की पांचवीं खेप अटारी-वाघा सीमा के रास्ते अफगानिस्तान भेजी। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया, "अफगानिस्तान को अब तक 10,000 मीट्रिक टन गेहूं की खेप सफलतापूर्वक भेजी गई हैं।" उन्होंने आगे अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।
24 Mar 2022 01:17AM,by: Naveen kumar sahu
भारत ने अंडमान-निकोबार द्वीप में सतह-से-सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा अधिकारी ने बताया कि मिसाइल ने अपने लक्ष्य को सटीक तरीके से निशाना बनाया। इस मौके पर एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी समेत अन्य रक्षा अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, एयर चीफ मार्शल ने सफल परीक्षण पर बधाई दी।
24 Mar 2022 01:16AM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले 25 वर्षों के लिए नए नेतृत्व तैयार करने के मंत्र की छाप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल पर साफ दिखाई दी है। 46 वर्षीय धामी की टीम में शामिल मंत्रियों में कुछ अनुभवी हैं तो कुछ युवा। राजनीतिक संभावनाओं वाले चेहरों को आगे बढ़ाकर भाजपा ने एक नए परिवर्तन का संकेत देने की कोशिश भी की है।
24 Mar 2022 01:15AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





