गरियाबंद में दो युवकों ने अपने बचपन के दोस्त की हत्या कर दी। पहले उसे मारा पीटा, फिर टंगिया से वार कर दिया। इसके बाद उसके शव को उसी के घर के सामने फेंक कर भाग गए। युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने जंगल में पानी लाने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने गुरुवार सुबह दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है। दो युवकों ने अपने बचपन के दोस्त की हत्या की
24 Mar 2022 12:30PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन BJP उम्मीदवार कोमल जंघेल और JCCJ प्रत्याशी नरेंद्र सोनी ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान BJP के शक्ति प्रदर्शन में प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे पूर्व CM रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धर्म लाल कौशिक और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पूर्व CM रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जिसे प्रत्याशी बनाया है उसे उनकी पार्टी के ही कार्यकर्ता नहीं जानते हैं। पता नहीं है सरपंच रही हैं, पंच रहीं या क्या रहीं है, जिसे कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। उनके ही कार्यकर्ता पूछ रहे हैं यह कौन है। उनको बताने में ही 10 दिन लग जाएंगे।
24 Mar 2022 10:59AM,by: Imran Khan
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी और टीआरएस एमएलसी कविता कल्वकुंतला और पार्टी के अन्य नेताओं ने हैदराबाद में ईंधन और एलपीजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। टीआरएस कार्यकर्ताओं को धरना स्थल पर खाना बनाते देखा गया। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपये की वृद्धि की गई, जबकि बुधवार को लगातार दूसरे दिन ईंधन की कीमतों में 80 पैसे से अधिक की बढ़ोतरी की गई।
24 Mar 2022 10:54AM,by: Babuaa Desk
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हिंसा भड़कने के कुछ दिनों बाद, टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्यपाल जगदीप धनखड़ को हटाने के लिए कहा। सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा, "हमने कहा है कि रामपुरहाट, बीरभूम की घटना को देखते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को हटाया जाना चाहिए। उनका काम हमारी संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ है। संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में है।"
24 Mar 2022 10:54AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश की अफसरशाही को लेकर फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अफसरशाही हावी है या नहीं यह अलग बात है, लेकिन उनके ऊपर सरकार है। काम नहीं करेंगे तो अफसर कहां जाएंगे। उन्हें काम तो करना होगा न। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों की अलग-अलग स्थिति है। लेकिन, कलेक्टर को हटाना या रखना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। माना जा रहा है कि कोरबा कलेक्टर से उनके संबंधों और सुकमा में चल रहे विवाद को लेकर उन्होंने यह बात कही है।
24 Mar 2022 10:39AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







