महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के नेता संजय राउत ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को राज्य में टैक्स फ्री करने की मांग पर कहा है, "हमने बालासाहेब ठाकरे की बायोग्राफी फिल्म 'ठाकरे' को भी टैक्स फ्री घोषित करने की मांग नहीं की थी।" उन्होंने कहा, "कश्मीर के बारे में शिवसेना की भावना क्या है, यह पूरा देश और कश्मीरी पंडित जानते हैं।"
17 Mar 2022 02:08PM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राज्य सरकार से उन्हें बतौर पूर्व विधायक मिलने वाली पेंशन की रकम को लोकहित में इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है। शिरोमणि अकाली दल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बादल ने कहा, "किसी भी हाल में यह (पेंशन) मुझे नहीं भेजी जानी चाहिए। लिखित में आधिकारिक अनुरोध अलग से भेज रहा हूं।"
17 Mar 2022 01:30PM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि 23 मार्च को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के शहीदी दिवस पर ऐंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। राज्य के लोग वॉट्सऐप के ज़रिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। सीएम मान ने ट्वीट किया, "वह मेरा निजी वॉट्सऐप नंबर होगा...भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।" पंजाब: सीएम ने ऐंटी करप्शन हेल्पलाइन का किया एलान
17 Mar 2022 01:08PM,by: Naveen kumar sahu
पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म को क्रिकेट के सभी प्रारूपों का बेहतरीन बल्लेबाज़ बताया है। वॉन ने कहा, "बिना सवाल मुझे लगता है कि बाबर आज़म अभी दुनिया में सबसे अच्छे ऑल-राउंड बल्लेबाज़ हैं।" बाबर आज़म अभी वनडे और टी-20I बल्लेबाज़ों की आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। बाबर आज़म अभी दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़: माइकल वॉन
17 Mar 2022 12:32PM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भगवंत मान के पंजाब के सीएम पद की शपथ लेने के बाद ट्वीट किया, "सबसे खुशनसीब आदमी वो है जिससे कोई उम्मीद नहीं करता भगवंत मान पंजाब में माफिया विरोधी नए युग की शुरुआत हैं।" सिद्धू ने कहा कि, "आशा है वह जनहितैषी नीतियों के साथ पंजाब को पुनरुद्धार के रास्ते पर वापस लाएंगे, शुभकामनाएं।" पंजाब: नए माफिया विरोधी युग की शुरुआत- सिद्धू
17 Mar 2022 12:09PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


