इज़रायल ने बताया है कि कोविड-19 के नए वैरिएंट से संक्रमित मिले दो लोगों में बुखार, सिर दर्द और मांसपेशियों में कमज़ोरी के हल्के लक्षण मिले हैं। बकौल इज़रायल, मरीज़ों को किसी विशेष इलाज की ज़रूरत नहीं है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल ने बताया कि इस वैरिएंट की उत्पत्ति शायद इज़रायल से हुई है।
17 Mar 2022 11:36AM,by: Naveen kumar sahu
इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) ने रूस को तत्काल प्रभाव से यूक्रेन में हमला रोकने का आदेश दिया है। 15-सदस्यीय जजों में से अमेरिका, भारत, स्लोवाकिया, फ्रांस, मोरक्को, सोमालिया, युगांडा, जमैका, लेबनान, जापान, ऑस्ट्रेलिया व जर्मनी के जजों और जज एड हॉक ने रूस के खिलाफ वोट किया। वहीं, रूसी और चीनी जजों ने रूस के समर्थन में मतदान किया। आईसीजे में किसने रूस के खिलाफ व किसने समर्थन में किया वोट?
17 Mar 2022 11:01AM,by: Naveen kumar sahu
इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में रूस के खिलाफ वोट करने वाले भारतीय जज दलवीर भंडारी का जन्म जोधपुर (राजस्थान) में हुआ था। उन्होंने 1968-1970 के बीच राजस्थान हाईकोर्ट में वकालत की जिसके बाद वह इंटरनैशनल स्कॉलरशिप पर मास्टर्स ऑफ लॉ के लिए अमेरिका गए थे। वह बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके हैं।
17 Mar 2022 10:24AM,by: Naveen kumar sahu
नैशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने भारत की पहली रैपिड रेल की पहली झलक शेयर की है जो दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर चलेगी। यह रैपिड रेल 55 मिनट में दिल्ली-मेरठ के बीच 82 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें 2×2 ट्रांसवर्स सीटिंग, ओवरहेड लगेज रैक, सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप/मोबाइल चार्जिंग के लिए हर सीट पर सॉकेट समेत अन्य सुविधाएं होंगी। देश की पहली रैपिड रेल की पहली झलक आई सामने
17 Mar 2022 10:09AM,by: Naveen kumar sahu
रूस ने मारियुपोल में एक ड्रामा थिएटर और स्वीमिंग पूल 'नेप्टयून' पर हवाई बमबारी की है। बताया जा रहा है कि यहां सैकड़ों आम नागरिक शरण लिए हुए थे जिसमें 80 फीसदी बच्चे और महिलाएं थीं। सीएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, रूस की ओर से की गई हवाई बमबारी के बाद ड्रामा थिएटर और स्वीमिंग पूल को भारी क्षति पहुंची है।
17 Mar 2022 09:33AM,by: Naveen kumar sahu
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र को अपनी "क्षुद्र राजनीति" और "प्रचार फिल्मों" से ऊपर उठना चाहिए, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बयान की आलोचना करते हुए, जो पाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त मिसाइल-गोलीबारी के बारे में था। ओवैसी ने दावा किया कि एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए, भारत की आकस्मिक मिसाइल-गोलीबारी ने पाकिस्तान को जवाबी हमला करने के लिए प्रेरित किया, ओवैसी ने कहा कि सिंह के बयान में कुछ भी नहीं बताया गया है।
17 Mar 2022 09:05AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


