दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है? इस सवाल का जवाब है फिनलैंड। जी हां, सबसे खुशहाल देश की रैंकिंग में फिनलैंड लगातार पांचवें साल अव्वल रहा है। इसके साथ ही शीर्ष पांच देशों में डेनमार्क, आइसलैंड, स्विटजरलैंड और नीदरलैंड शामिल हैं। अमेरिका 16वें और ब्रिटेन 17वें स्थान पर हैं। अब बात करें भारत की तो हमारा देश इस रैंकिंग में 139वें स्थान पर है। सबसे खास और चौंकाने वाली बात यह है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान 121वें स्थान पर है।
19 Mar 2022 01:16AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने कहा कि कपिल सिब्बल को कांग्रेस से निकाल देना चाहिए और उन्हें खुद की पार्टी बनानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "अनुशासनहीनता स्वीकार्य नहीं है। मुझे लगता है, कांग्रेस की कमज़ोरी का कारण सहिष्णुता है।" कपिल सिब्बल को कांग्रेस से निकाल देना चाहिए: टी.एस. सिंह देव
17 Mar 2022 04:01PM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने जर्मनी पर आरोप लगाया है कि वह रूसी हमले के बाद उसकी सुरक्षा से अधिक अपनी अर्थव्यवस्था को तरजीह दे रहा है। उन्होंने जर्मन संसद में अपने संबोधन में गुरुवार को नॉर्ड स्ट्रीम-2 पाइपलाइन के लिए जर्मन सरकार के समर्थन की आलोचना की।
17 Mar 2022 04:01PM,by: Naveen kumar sahu
अधिकारियों ने बताया है कि यूएई के झंडे वाला एक मालवाहक जहाज़ ईरान के बंदरगाह के पास डूब गया। जहाज़ के चालक दल के 30 सदस्यों में भारतीय नागरिक भी हैं और कैप्टन के मुताबिक, बचावकर्मियों ने 16 सदस्यों को बचाया है। अन्य 11 सदस्यों ने खुद अपनी जान बचाई जबकि एक व्यक्ति को नज़दीकी टैंकर ने बचाया।
17 Mar 2022 02:29PM,by: Naveen kumar sahu
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय का आधिकारिक ट्विटर हैंडल कुछ देर के लिए हैक हो गया था। हैकर्स ने अकाउंट का नाम बदलकर एलन मस्क किया था और डिस्प्ले फोटो में उनकी तस्वीर भी लगाई थी। गौरतलब है कि 12, जनवरी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का भी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट कुछ समय के लिए हैक हुआ था।
17 Mar 2022 02:29PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






