अमेरिकी सरकार ने शनिवार को कहा कि उसने देश पर रूस के आक्रमण के बीच यूक्रेन को अपनी रक्षा के लिए अतिरिक्त हथियारों और उपकरणों के लिए "तत्काल" $ 200 मिलियन का अधिकार दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि इससे यूक्रेन को "बख्तरबंद, हवाई और अन्य खतरों का सामना करने में मदद मिलेगी।" इससे यूक्रेन को जनवरी 2021 से अमेरिकी सहायता 1.2 अरब डॉलर हो गई है।
13 Mar 2022 11:32AM,by: Babuaa Desk
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रविवार को ट्विटर पर घोषणा की कि अनुभवी अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी के उम्मीदवार होंगे। ममता ने आगे कहा कि बालीगंज सीट से विधानसभा उपचुनाव में गायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो पार्टी के उम्मीदवार होंगे.
13 Mar 2022 11:02AM,by: Babuaa Desk
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के विरोध में कई कंपनियां आ चुकी हैं। अधिकतर ने रूस से अपने संबंध तोड़ लिए हैं। इस बीच गूगल ने यूक्रेन के समर्थन में नया फीचर जोड़ा है। गूगल की ओर से घोषणा की गई है कि, वह यूक्रेन के एंड्राएड यूजर को हवाई हमले का अलर्ट भेजेगा। इससे हवाई हमले से पहले ही उनके फोन में एयर स्ट्राइक की चेतावनी भेजी जाएगी, जिससे उनकी जान बच सकेगी। यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट भेजेगा गूगल
13 Mar 2022 11:02AM,by: Naveen kumar sahu
रूस की ओर से यूक्रेन के कई शहरों में जोरदार हमला बोला जा रहा है। रविवार सुबह-सुबह कई शहरों पर एयर स्ट्राइक की खबर सामने आ रही है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लोगों से अपील की है कि वे यूक्रेनी सेना की गतिविधि सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें। न ही सेना की पोजीशन के बारे में कोई जानकारी साझा करें।
13 Mar 2022 09:41AM,by: Naveen kumar sahu
'द कश्मीर फाइल्स' के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म के कलेक्शन में सौ फीसदी का इजाफा हुआ है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए दूसरे दिन 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। यानी फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन दोगुना कमाई की है, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार हुआ है।
13 Mar 2022 08:59AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

