मुंबई पुलिस आयुक्त ने डिलीवरी बॉयज़ के लिए चरित्र प्रमाणन अनिवार्य कर दिया। नए दिशानिर्देश ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ-साथ रेस्तरां और खाद्य वितरण कंपनियों के लिए अनिवार्य हैं। जारी बयान में कहा गया है कि अगर डिलीवरी बॉय चोरी में लिप्त पाए जाते हैं तो चरित्र प्रमाणन नहीं पाए जाने पर सेवा प्रदाता को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। मुंबई: डिलीवरी बॉयज़ के लिए अनिवार्य होगा चरित्र प्रमाण पत्र
14 Mar 2022 01:19AM,by: Naveen kumar sahu
विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में डे-नाइट टेस्ट में 28 गेंदों में अर्धशतक बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। पिछला रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के नाम था जिन्होंने 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था।
14 Mar 2022 01:19AM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने देशभर में बीजेपी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों के विधायकों की संख्या शेयर की है जिसमें बीजेपी (1443) के बाद सर्वाधिक विधायक कांग्रेस (753) के हैं। थरूर ने लिखा, "यही कारण है कि कांग्रेस आज भी राष्ट्रीय विपक्षी दलों में सबसे विश्वसनीय पार्टी बनी हुई है।" कांग्रेस आज भी सबसे विश्वसनीय विपक्षी पार्टी है: शशि थरूर
14 Mar 2022 01:19AM,by: Naveen kumar sahu
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में कांग्रेस यूक्रेन, महंगाई, बेरोजगारी और ईपीएफ के मुद्दों पर सरकार को घेरेगी। सोमवार से शुरू हो रहे सत्र की रणनीति तय करने के लिए रविवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई। पार्टी इन मुद्दों के साथ ही फसलों की एमएसपी आदि पर अन्य विपक्षी दलों के साथ साझा रणनीति बनाएगी।
14 Mar 2022 01:18AM,by: Imran Khan
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। इस सत्र के भी हंगामेदार रहने के आसार हैं। एक ओर जहां विपक्ष सरकार को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कर्मचारी भविष्य निधि पर ब्याज दर में कटौती और यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने समेत कई मुद्दों पर घेरेगा, वहीं सरकार के एजेंडे पर बजटीय प्रस्तावों पर मंजूरी लेना और जम्मू-कश्मीर के लिए बजट पेश करना पहली प्राथमिकता होगी।
14 Mar 2022 01:16AM,by: Imran Khan
दिल्ली में आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में सोनिया गांधी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अंबिका सोनी मौजूद रहीं। इसके आलावा राहुल और प्रियंका गांधी ने भी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के बाद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस का नेतृत्व करेंगी और भविष्य में भी वही निर्णय लेंगी। हम सभी को उनके नेतृत्व पर भरोसा है।
13 Mar 2022 04:11PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





