चीन के शेनज़ेन शहर में कोविड-19 के 66 नए मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने 1.7 करोड़ की आबादी वाले इस शहर में लॉकडाउन लगा दिया। शेनज़ेन में चीन की कुछ प्रमुख कंपनियां हुआवेई टेक्नोलॉजीस, इलेक्ट्रिक कार ब्रैंड बीवाईडी ऑटो, टेनसेंट होल्डिंग कार्यरत हैं। एक सरकारी नोटिस के मुताबिक, यह लॉकडाउन 20 मार्च तक रहेगा। चीन: एक और शहर में लगाया गया लॉकडाउन
14 Mar 2022 01:22AM,by: Naveen kumar sahu
विराट कोहली का टेस्ट में बल्लेबाज़ी औसत 40 से अधिक मैचों और 4 साल के बाद पहली बार 50 के नीचे हो गया है। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट में कोहली के 23-रन और 13-रन पर आउट होने के बाद उनका औसत नीचे गिरा। कोहली का औसत उनके 61वें टेस्ट-100वें टेस्ट के बीच 50 से ऊपर रहा।
14 Mar 2022 01:22AM,by: Naveen kumar sahu
आईपीएल 2022 में डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी पहली जर्सी का अनावरण किया। कार्यक्रम में फ्रैंचाइज़ी के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी, मुख्य कोच आशीष नेहरा, कप्तान हार्दिक पांड्या औऱ बीसीसीआई सचिव जय शाह शामिल हुए। आईपीएल में गुजरात टाइटंस अपना पहला मैच 28 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेगी। गुजरात टाइटंस ने अपनी जर्सी का किया अनावरण
14 Mar 2022 01:21AM,by: Naveen kumar sahu
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा, "मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षों में वे राज्य को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।" यूपी को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे योगी आदित्यनाथ: पीएम
14 Mar 2022 01:21AM,by: Naveen kumar sahu
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में 20 मार्च को विलय होगा। शरद यादव ने कहा है कि उन्होंने अपनी राजनीतिक विरासत तेजस्वी यादव को सौंप दी है जो समाजवादी आंदोलन का नेतृत्व करने में सक्षम है। खबरों के अनुसार, आरजेडी शरद यादव को राज्यसभा भेज सकती है।
14 Mar 2022 01:21AM,by: Naveen kumar sahu
संयुक्त किसान मोर्चा में जबरदस्त फूट पड़ गई है। पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद मुल्लांपुर दाखा के गुरशरण कला भवन में आयोजित मोर्चे की पहली बैठक से 11 संगठनों ने किनारा कर लिया। बैठक में सभी 32 संगठनों को पहुंचने का संदेश भेजा गया था। उसमें से 18 संगठनों के नेता बैठक मे मौजूद रहे। तीन संगठनों ने फोन पर अपनी सहमति दे दी।
14 Mar 2022 01:20AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


