रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि केंद्र तब तक आराम नहीं करेगा जब तक यूक्रेन में फंसे भारतीय सुरक्षित नहीं हो जाते। जयशंकर ने आज सुबह ट्वीट किया, "जब तक हमारे साथी भारतीय सुरक्षित नहीं हैं, हम आराम नहीं करेंगे। नौवां ऑपरेशन गंगा फ्लाइट बुखारेस्ट से 218 भारतीय नागरिकों को लेकर नई दिल्ली के लिए रवाना हुई।"
01 Mar 2022 05:53AM,by: Babuaa Desk
महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड और छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल राजिम के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान पाटन विकासखंड के ग्राम ठकुराईन टोला और ग्राम कौही के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। पाटन सीएम का विधानसभा क्षेत्र भी है। इसके बाद वो राजिम पहुंचकर राजिम माघी पुन्नी मेला में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री का 'आज का दौरा'
01 Mar 2022 05:51AM,by: Imran Khan
राज्य सरकार ने कांग्रेस के छह और नेताओं को मंत्री का दर्जा दिया है। इसमें निगम-मंडलों अध्यक्षों और सदस्यों को यह दर्जा मिला है। मंत्री का दर्जा पाने वालों में तीन विधायक भी शामिल है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मंत्री का यह दर्जा केवल प्रशासनिक शिष्टाचार के लिए होगा।
01 Mar 2022 05:36AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ सरकार पशुपालकों से गोमूत्र खरीदने की योजना बना रही है। अधिकारियों ने कहा कि इससे आय में वृद्धि होगी और इससे "बेहतर गाय संरक्षण" होगा। मुख्यमंत्री के सलाहकार ने कहा, "गोबर की तरह ही गोमूत्र की खरीद की जाएगी। हम ग्राम गौठान (मवेशी शेड) समिति के माध्यम से पशु मूत्र की खरीद करेंगे। पशुपालकों, किसानों को पाक्षिक भुगतान किया जाएगा।" गौ-मूत्र खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार
01 Mar 2022 05:27AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




