प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गतिशक्ति के दृष्टिकोण पर एक वेबिनार में प्रतिभागियों को संबोधित किया - जीवन में आसानी, व्यवसाय करने में आसानी, व्यवधान को कम करने और लागत दक्षता के साथ कार्यों को पूरा करने और अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के लिए एक एकीकृत योजना। हाईवे, ऑप्टिकल फाइबर, अन्य क्षेत्रों में बढ़ा निवेश: पीएम मोदी
01 Mar 2022 01:59AM,by: Babuaa Desk
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में एक जनसभा के दौरान 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' के नारे लगाने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह समाजवादी पार्टी की जनसभा लगती है, लेकिन वीडियो में पार्टी का उम्मीदवार दिखाई नहीं दे रहा है। फिलहाल, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।
01 Mar 2022 01:59AM,by: Naveen kumar sahu
बिहार में 2 फरवरी को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद ऋषि मिश्रा आरजेडी में शामिल हो गए। उन्होंने कहा, "मिथिला की जनता से वादा करता हूं कि आपके हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा।" गौरतलब है, ऋषि मिश्रा के दादा ललित नारायण मिश्रा बिहार के कद्दावर नेता माने जाते थे जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार में रेल मंत्री थे।
01 Mar 2022 01:58AM,by: Naveen kumar sahu
मुंबई (महाराष्ट्र) के कांजुरमार्ग इलाके में एक रिहायशी इमारत में सोमवार को आग लग गई। एक अधिकारी के मुताबिक, हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है और सभी लोगों को इमारत से निकाल लिया गया है। मौके पर दमकल विभाग की लगभग 10 गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। मुंबई: कांजुरमार्ग इलाके में एक रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग
01 Mar 2022 01:58AM,by: Naveen kumar sahu
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की निकासी पर राजनीति न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे इस अभियान का उत्साह कम होगा। इस स्थिति में ऐसा करना हमारी खराब छवि पेश करेगा। हमें मिलकर काम करना चाहिए। युक्रेन संकट: पूर्व पीएम देवगौड़ा ने की राजनीति न करने की अपील
01 Mar 2022 01:58AM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेन ने बताया है कि दुनिया का सबसे बड़ा विमान एंटोनोव एएन-225 'मरिया' को रूसी सेना ने नष्ट कर दिया है जिसका यूक्रेनी भाषा में मतलब 'सपना' है। 6 टर्बोफैन इंजन और 290 फीट के विंग्सपैन वाला यह विमान अधिकतम 2,50,000 किलोग्राम पेलोड ढो सकता था। कीव की एंटोनोव कंपनी ने अब तक केवल एक एएन-225 बनाया है।
01 Mar 2022 01:58AM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली सरकार ने शराब की एमआरपी पर मिलने वाली छूट खत्म करने का आदेश दिया। आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर कहा कि इसका उद्देश्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता की पसंद को बढ़ावा देना था लेकिन दुकानों पर भीड़ बढ़ गई जिससे कोविड-19 मामले बढ़ सकते हैं। दिल्ली: सरकार ने शराब की एमआरपी पर मिलने वाली छूट की खत्म
01 Mar 2022 01:58AM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेन पर रूस के हमले का विरोध करते हुए अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल गवर्निंग बॉडी फ़ीफ़ा ने और यूरोप की गवर्निंग बॉडी यूएफ़ा ने रूस के फ़ुटबॉल क्लब्स और नेशनल टीम को सभी प्रतियोगिताओं से निलंबित कर दिया है. फ़ीफ़ा की ओर से यह क़दम इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन से रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर पाबंदी लगाने की सिफारिश के बाद उठाया गया है. फ़ीफ़ा ने रूस पर लगाए बेहद सख़्त प्रतिबंध
01 Mar 2022 01:58AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




