उत्तर प्रदेश में पांच चरणों, जबकि उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में संपूर्ण चुनाव के बाद अब मणिपुर में पहले फेज का चुनाव सोमवार (28 फरवरी) को होना है। दूसरे फेज की वोटिंग पांच मार्च को होगी। मणिपुर में कुल 60 सीटें हैं। पहले फेज में 38 और दूसरे फेज में 22 सीटों पर मतदान होगा।
28 Feb 2022 01:33AM,by: Babuaa Desk
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक मेन्स टी20I मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ भारत का तीसरा टी20I मैच रोहित का टी20I क्रिकेट में 125वां मैच है। रोहित ने पाकिस्तानी ऑल-राउंडर शोएब मलिक को पीछे छोड़ा जिन्होंने 124 टी20I मैच खेले हैं। वहीं, रोहित एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने 100 से अधिक टी20I मैच खेले हैं।
28 Feb 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन से भारतीयों को पड़ोसी देशों के माध्यम से निकालने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा के उड़ानों की सूची जारी की है। सूची के मुताबिक, आज बुखारेस्ट (रोमानिया) व बुडापेस्ट (हंगरी) से 1-1 विमान जबकि मंगलवार व बुधवार को बुखारेस्ट से 2-2 विमान भारत के लिए प्रस्तावित हैं।
28 Feb 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव से पहले कांग्रेस नेता कुलदीप भंडारी और उनकी पत्नी मधु भंडारी उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए। गौरतलब है कि कुलदीप ने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर पश्चिमी विनोद नगर वार्ड से चुनाव लड़ा था। वहीं, मधु भंडारी भी चुनाव लड़ चुकी हैं।
28 Feb 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने पर अपने विकास के एजेंडे से लोगों का दिल जीता था। बीजेपी नेता किरीट सोमैया द्वारा 'दागी महाराष्ट्र मंत्रियों' की सूची प्रकाशित करने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मुझे क्या करना चाहिए? क्या मुझे भी जेल जाना चाहिए? मैं केवल विकास के लिए काम करता हूं।"
28 Feb 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
सरकार ने कहा है कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कम-से-कम 80% ज़िलों में मनरेगा लोकपाल नियुक्त नहीं करने वाले राज्यों को अगले वित्तीय वर्ष से राशि आवंटित नहीं की जाएगी। ग्रामीण विकास मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, तेलंगाना, पुद्दुचेरी, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप और दादर एवं नगर हवेली में एक भी लोकपाल नहीं है।
28 Feb 2022 01:18AM,by: Naveen kumar sahu
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के पड़ोसी देशों की अनुमति के बाद यह फैसला लिया गया है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि यूक्रेन से भारतीयों की वापसी का खर्च सरकार वहन करेगी।
28 Feb 2022 01:17AM,by: Naveen kumar sahu
कनाडा ने तत्काल प्रभाव से सभी रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का फैसला किया है। कनाडा के परिवहन मंत्री उमर अलगाबरा ने ट्वीट किया, "हम यूक्रेन के खिलाफ अकारण हमलों के लिए रूस को जवाबदेह ठहराएंगे।" इससे पहले जर्मनी, ब्रिटेन, इटली, समेत अन्य कई देशों ने रूसी विमानों के लिए एयरस्पेस बंद करने की घोषणा की थी। कनाडा ने रूसी विमानों के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस
28 Feb 2022 01:17AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




