बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्ज़ेंडर डी क्रू ने कहा, "बेल्जियम ने सभी रूसी विमान कंपनियों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का फैसला किया है।’’ उन्होंने ट्वीट किया, "हमारा यूरोपीय आसमान खुला आसमान हैं, ये उन लोगों के लिए खुला है जो लोगों को जोड़ते हैं, न कि उनके लिए जो क्रूरता से आक्रमण करना चाहते हैं।" बेल्जियम ने भी रूसी विमान के लिए हवाई क्षेत्र किया बंद
28 Feb 2022 01:17AM,by: Naveen kumar sahu
महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल का भाव जारी कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच देश में करीब चार महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार 116दिनों से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हाई रिकॉर्ड पर कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव
28 Feb 2022 01:17AM,by: Imran Khan
रूस की तरफ से यूक्रेन में जारी हमलों के बीच भारतीय समयानुसार रविवार देर रात 1.30 बजे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में वोटिंग के जरिए यह फैसला हुआ कि यूक्रेन संकट के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की आपात बैठक बुलाई जाए या नहीं। यूएनएससी में प्रक्रियात्मक वोट से भारत ने परहेज किया। लेकिन 15 सदस्यों में से 11 ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन युद्ध पर आपात बैठक बुलाने के समर्थन में किया वोट किया। 11 सदस्यों द्वारा समर्थन में वोटिंग करने के बाद यूएनजीए में सोमवार को आपातकालीन सत्र बुलाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
28 Feb 2022 01:16AM,by: Imran Khan
यूएनएससी के विशेष सत्र में पांच स्थायी सदस्यों के साथ 10 अस्थायी सदस्य भी शामिल हुए। भारत, चीन, यूएई समेत तीन देशों ने मतदान से परहेज किया। रूस ने इसके खिलाफ मतदान किया। भारत के प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि परिस्थितियों की समग्रता को ध्यान में रखते हुए हमने वोटिंग से परहेज करने का निर्णय लिया। उन्होंने रेखांकित किया कि "कूटनीति और संवाद के रास्ते पर लौटने के अलावा और कोई चारा नहीं है।"
28 Feb 2022 01:16AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






