रूस की तरफ से यूक्रेन पर किए जा रहे हमलों को लेकर आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एक और विशेष सत्र बुलाया गया है। भारतीय समयानुसार यह विशेष सत्र रविवार देर रात 1.30 बजे होगा। इस सत्र में इस मुद्दे को लेकर वोटिंग की जाएगी कि क्या यूक्रेन संकट को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में चर्चा होनी चाहिए या नहीं। यूक्रेन मुद्दे पर आज देर रात होंगी यूएनएससी की बैठक
27 Feb 2022 02:05PM,by: Naveen kumar sahu
रूस के साथ युद्ध के बीच यूक्रेन के पूर्व टेनिस खिलाड़ी सर्गेई स्टेखोवस्की अपने देश की रिज़र्व आर्मी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा, "मैं लड़ूंगा। मेरे पास सैन्य अनुभव नहीं है लेकिन मेरे पास निजी तौर पर बंदूक चलाने का अनुभव है।" इससे पहले क्लिश्को बंधु ने रूस के खिलाफ यूक्रेन की रक्षा के लिए हथियार उठाए थे।
27 Feb 2022 02:02PM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में आवेदन दिया है। उन्होंने कहा, "आक्रामकता को सही ठहराने के लिए नरसंहार करने को लेकर रूस को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। हमारा अनुरोध है कि रूस को सैन्य गतिविधि रोकने का तत्काल आदेश दिया जाए और अगले हफ्ते ट्रायल शुरू होने की उम्मीद करते हैं।"
27 Feb 2022 02:01PM,by: Naveen kumar sahu
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवरिया में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में मुझे अनेक बार उत्तर प्रदेश आने का मौका मिला है। यूपी में इस बार जिस तरह का चुनाव हो रहा है उससे ये घोर परिवारवादी समझ ही नहीं पा रहे हैं। इस बार का चुनाव परिवारवादियों और राष्ट्रवादियों के बीच है।
27 Feb 2022 01:37PM,by: Naveen kumar sahu
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा 249 के बूथ संख्या 396 और 387 पर बीजेपी वाले मतदाताओं को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। बाराबंकी जिले की दरियाबाद विधानसभा-270 के कस्बा इचौली में बीजेपी समर्थित ग्राम प्रधान गांव में घुसकर महिला मतदाताओं को धमकी दे रहा है और बीजेपी के लिए मतदान करने का दबाव बना रहा है चुनाव आयोग संज्ञान ले।
27 Feb 2022 12:08PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



