एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें रूस के आक्रमण के बीच यूक्रेन में एक बंकर में फंसी दो भारतीय महिला छात्रों को कथित तौर पर दिखाया गया है। बेंगलुरु के मेघना नाम के एक छात्रा ने दावा किया कि छात्र भोजन, पानी और उचित वेंटिलेशन के बिना 24 घंटे से अधिक समय से बंकर में फंसे हुए हैं, और भारत सरकार से जल्द से जल्द मदद भेजने का आग्रह किया।
26 Feb 2022 09:32AM,by: Babuaa Desk
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि राजधानी कीव में रूस के जारी हमले के बीच इसकी निंदा करने वाले प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों द्वारा 'अभूतपूर्व' संख्या में सपोर्ट किया गया है। ज़ेलेंस्की ने ट्वीट किया, "इससे साबित होता है कि दुनिया हमारे साथ है, सच्चाई हमारे साथ है, जीत हमारी होगी!"
26 Feb 2022 09:32AM,by: Naveen kumar sahu
यूएनएससी में यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा करने वाले प्रस्ताव पर वोटिंग से परहेज़ करने का कारण बताते हुए भारत ने कहा है, "समकालीन वैश्विक व्यवस्था संयुक्त राष्ट्र चार्टर अंतर्राष्ट्रीय कानून, राज्यों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान पर बनाई गई है।" भारत ने कहा, "सभी सदस्य देशों को इन सिद्धांतों का सम्मान करना चाहिए। संवाद ही मतभेदों को सुलझाने का एकमात्र तरीका है।"
26 Feb 2022 08:34AM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे हज़ारों भारतीयों को अब तक सुरक्षित निकालने में बीजेपी सरकार अक्षम और असमर्थ रही है। "बीजेपी सरकार में देश का वैश्विक प्रभाव और ताकत कम हो गई है।" उन्होंने कहा, "हमने देखा है कि कैसे हवाई किराए में चार से पांच गुना वृद्धि हुई है।"
26 Feb 2022 08:00AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






