latest

Generic placeholder image

सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को लखनऊ में होने वाले पहले टी-20 मैच में नहीं खेलेंगे। दोनों खिलाड़ी इंजरी की वजह से मैच से बाहर हो गए हैं। सूर्यकुमार को वेस्टइंडीज के साथ तीसरे टी-20 मैच के दौरान हाथ में फील्डिंग करने के दौरान चोट लगी थी। ऐसा माना जा रहा है कि उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया है। वहीं दीपक चाहर भी बॉलिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। भारत और श्रीलंका के बीच लखनऊ में 24 फरवरी को पहला और धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को दूसरा और तीसरा टी-20 मैच प्रस्तावित है। वहीं दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच पहला मोहाली में 4 से 8 मार्च तक और दूसरा 12 से 16 मार्च तक बेंगलुरु में खेला जाना है।

24 Feb 2022 01:15AM,
by: Imran Khan