आंध्र प्रदेश के मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का 50-वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक युवा होनहार नेता के रूप में उन्हें शुरुआती दिनों से जानते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौतम रेड्डी रविवार को दुबई से हैदराबाद लौटे थे। आंध्र प्रदेश: मंत्री गौतम रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
21 Feb 2022 10:27AM,by: Naveen kumar sahu
झारखंड के रांची में सीबीआई की विशेष अदालत ने बिहार के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पांचवें चारा घोटाला मामले में पांच साल कैद की सजा सुनाई। अदालत ने मामले के सिलसिले में उन पर 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने इस मामले में 15 फरवरी को लालू को दोषी ठहराया था।
21 Feb 2022 10:25AM,by: Babuaa Desk
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विशाखापत्तनम में 'आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रुप में मनाए गए 12वीं 'प्रेसिडेंट्स फ्लीट रिव्यू' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति को पूर्वी नौसेना कमान द्वारा 21 तोपों की सलामी देने के साथ हुई। कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने 60 वॉरशिप और सबमरीन समेत 55 एअरक्राफ्ट वाले नौसेना बेड़े की समीक्षा की।
21 Feb 2022 10:15AM,by: Naveen kumar sahu
हरदोई से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि गौशालाओं जो बनी थी उसमें भूखी गाय मर रही हैं। बाबाजी जो बता रहे थे की हम उत्तर प्रदेश को सुधार देंगे, किसानों की मदद करेंगे वह अपने प्रिय जानवर का भी ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। यह चुनाव सरकार बनाने का है। मुकाबला सीधा भाजपा और जनता का है।
21 Feb 2022 10:06AM,by: Naveen kumar sahu
मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपने नाम पर हाउस लोन या कार लोन लेने के बहाने कई लोगों को ठगने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा, आरोपियों ने पीड़ित के आधार कार्ड का उपयोग करके और उनकी जानकारी के बिना उनके नाम पर अन्य फर्जी दस्तावेज संलग्न करके ऋण प्राप्त किया। पुलिस प्रारंभिक जांच में बैंक कर्मियों के शामिल होने की आशंका जता रही है।
21 Feb 2022 09:31AM,by: Babuaa Desk
बांदा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में सपा को सौ सीटें भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा, 'इस बार की लहर बताती है कि बुंदेलखंड में कमल ही खिलने वाला है। अखिलेश जी सात चरणों के बाद भी 100 भी पार नहीं कर पाएंगे और 10 मार्च को उनका बयान होगा कि ईवीएम बेवफा है। यूपी चुनाव: सौ सीट भी नहीं जीत पाएगी सपा- अनुराग ठाकुर
21 Feb 2022 09:31AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






