जांजगीर जिले में देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक कहीं से बाइक में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बाइक सहित उस ट्रेलर के चक्के के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर करीब 4 घंटे तक चक्काजाम भी कर दिया। हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र में हुआ है। सड़क हादसे में एक युवक की मौत ,गुस्साई भीड़ ने किया चक्काजाम
19 Feb 2022 08:28AM,by: Imran Khan
लाहौर में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के एक मैच के दौरान विराट कोहली का पोस्टर लिए स्टैंड्स में खड़े एक पाकिस्तानी फैन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पोस्टर पर लिखा था, "मैं पाकिस्तान में आपका शतक देखना चाहता हूं।" पीएसएल मैच में दिखा कोहली का पोस्टर
19 Feb 2022 07:57AM,by: Naveen kumar sahu
भारत-यूएई वर्चुअल शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के दौरान भारतीयों का ध्यान रखने के लिए अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा, "आपने जिस तरह यूएई के भारतीय समुदाय का ध्यान रखा है उसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा।" सम्मेलन में दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए।
19 Feb 2022 07:57AM,by: Naveen kumar sahu
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के सरोजिनी नगर में एक चुनावी जनसभा में कहा, "देवी लक्ष्मी 'कमल' पर आती हैं, 'साइकिल या हाथी' पर नहीं।" उन्होंने मतदाताओं से बीजेपी का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा, "कानून व्यवस्था के मोर्चे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शानदार काम किया है।"
19 Feb 2022 07:30AM,by: Naveen kumar sahu
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करने का फैसला कर लिया है। बाइडन ने कहा कि अमेरिका के पास 'यकीन करने की वजह' है कि रूसी सेना 'आने वाले दिनों में यूक्रेन पर हमला करने की योजना बना रही है।' बाइडन के अनुसार रूस 'अब भी कूटनीतिक रास्ता चुन सकता है।' पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करने का फैसला कर लिया है: बाइडन
19 Feb 2022 07:04AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




