नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने हिमाचल कैडर के आईपीएस अफसर अरविंद दिग्विजय नेगी को गिरफ्तार किया है। NIA ने अरविंद नेगी पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को खुफिया जानकारियां देने के आरोप लगाया है। NIA प्रवक्ता ने बताया कि नेगी ने लश्कर के ग्राउंडवर्कर को जम्मू-कश्मीर से जुड़ी संवेदनशील जानकारी मुहैया कराई। जिसके बाद पिछले साल नवंबर में ही नेगी पर यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
19 Feb 2022 03:49AM,by: Imran Khan
गालीबाज कांग्रेस नेता ललित साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार बालोद जिले के देवरी पुलिस ने आरोपी की गिरफ़्तारी की है. डौंडीलोहारा न्यायालय में आज ही आरोपी को पेश किया जाएगा. आरोपी ललित साहू पुलिस को चकमा देने राजनांदगांव-डोंगरगढ़ मार्ग पर कार से इधर-उधर ड्राइव कर रहा था. देवरी पुलिस ने राजनांदगांव-डोंगरगढ़ मार्ग से आरोपी की गिरफ़्तारी की है. अपडेट : गालीबाज कांग्रेस नेता ललित साहू गिरफ्तार
19 Feb 2022 01:21AM,by: Imran Khan
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि, ''अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट के ज़िम्मेदार आतंकवादियों में आज़मगढ़ का एक आतंकवादी था जिसे कोर्ट ने मृत्युदंड की सज़ा सुनाई है।'' उन्होंने कहा, "उस आतंकवादी के पिता और उसके परिवार का संबंध समाजवादी पार्टी से है।"
19 Feb 2022 01:21AM,by: Naveen kumar sahu
फरीदाबाद (हरियाणा) पुलिस ने 'आयुष्मान भारत योजना' के तहत कथित तौर पर पैसे की धोखाधड़ी करने के मामले में एक सरकारी अस्पताल के चार स्टाफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, "वे धोखा दे रहे थे और दोनों पक्षों से पैसे ले रहे थे।" पुलिस ने कहा, "हमें 60 मरीज़ों की सूची मिली है, जिनके साथ धोखाधड़ी की संभावना है।"
19 Feb 2022 01:21AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




