नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, आज सुबह लगभग 8.01 बजे जयपुर (राजस्थान) के पास रिक्टर स्केल पर 3.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एनसीएस के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जयपुर से 92 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में और 5 किलोमीटर की गहराई पर था। गौरतलब है, इस भूकंप से किसी भी नुकसान की खबर नहीं है।
18 Feb 2022 07:02AM,by: Naveen kumar sahu
गुजरात के अहमदाबाद में हुए सीरियल बम ब्लास्ट मामले में फैसला हो गया है। विशेष अदालत शुक्रवार (आज) को इन बम धमाकों के दोषियों को सजा सुनाई। दोषी पाए गए कुल दोषियों में 38 को फांसी की सजा सुनाई गई है जबकि 11 को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, कोर्ट के बाहर और आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इन सीरियल ब्लास्ट मामले में कोर्ट ने 49 अभियुक्तों को दोषी माना था और सजा के लिए 18 फरवरी की तारीख तय की थी।
18 Feb 2022 06:24AM,by: Imran Khan
पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी आज ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली रेलवे लाइन देश को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी दिल्ली से ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शाम 4:30 बजे मुंबई उपनगरीय रेलवे की दो रेलगाड़ियों को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी का भाषण भी होगा।
18 Feb 2022 03:18AM,by: Imran Khan
राष्ट्रीय झंडों को लेकर दिए गए बयान के बाद कर्नाटक सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। विरोध में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में रात भर विरोध प्रदर्शन किया और राज्य मंत्री केएस ईश्वरप्पा के इस्तीफे की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने कर्नाटक विधानसभा और विधान परिषद के अंदर रात बिताई।
18 Feb 2022 03:18AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





