एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हिजाब विवाद पर पाकिस्तान से आ रहे बयानों को लेकर कहा है, "हम पाकिस्तान के लोगों से कहेंगे कि इधर (भारत) मत देखो। तुम्हारे क्या-क्या झगड़े हैं, तुम उसको देखो। ये देश मेरा है, तुम्हारा नहीं। यह हमारे घर का मामला है।" उन्होंने कहा, "आप इसमें अपनी टांग या नाक मत अड़ा।" हमारे घर के मामले में अपनी टांग मत अड़ाओ: पाकिस्तान से ओवैसी
10 Feb 2022 01:23AM,by: Naveen kumar sahu
त्रिपुरा हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा है कि अपने पिता की आय पर निर्भर एक विवाहित बेटी मृतक आश्रित कोटे के तहत सरकारी नौकरी पाने की पात्र है। 2 जजों की खंडपीठ ने कहा कि विवाहित बेटी को मृतक आश्रित कोटे के तहत नौकरी के लाभ से वंचित करना संविधान की भावना के साथ-साथ लैंगिक समानता के खिलाफ है।
10 Feb 2022 01:23AM,by: Naveen kumar sahu
तिब्बत की निर्वासित सरकार के राष्ट्रपति पेनपा त्सेरिंग ने धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में एक नए तिब्बत संग्रहालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "ये तिब्बत और तिब्बत के लोगों के संघर्ष का इतिहास देखने का एक मौका है, यह संग्रहालय तिब्बत के लोगों के संघर्ष, भारतीयों की मेहमाननवाज़ी और तिब्बत के उद्देश्य का समर्थन करने वालीं अन्य सरकारों पर केंद्रित होगा।"
10 Feb 2022 01:23AM,by: Naveen kumar sahu
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेताओं ने कहा कि अगर भाजपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में लौटती है तो किसान विरोधी कानून फिर से लागू किया जा सकता है। नेताओं ने कहा कि भाजपा ने 2017 में भी अपने घोषणा पत्र के दौरान किसानों से वादे किए थे, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा, "किसानों को न तो एमएसपी मिला और न ही उनकी आय दोगुनी हुई है।"
10 Feb 2022 01:22AM,by: Naveen kumar sahu
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के काम करने का तरीका "समाज को विभाजित करके वोट प्राप्त करना" है, यह पार्टी हमेशा "गांवों, जातियों और भाइयों के बीच लड़ाई" को उकसाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता हमेशा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के विपरीत वोट मांगते समय उनके और उनकी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बात करते हैं।
10 Feb 2022 01:22AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




