latest

Generic placeholder image

वन नेशन वन राशन कार्ड व्यवस्था लागू होने के बाद अब किसी भी राशन दुकान से खाद्यान्न लिया जा सकता है। इससे मजदूरी करने राज्य में अथवा राज्य के बाहर अन्य स्थान पर जाने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत हो रही है। पहले इन मजदूरों को राशन लेने के लिए अपने गांव के राशन दुकान जाना पड़ता था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश में लागू की जा रही इस नई व्यवस्था के तहत राज्य के समस्त राशनकार्ड धारियों को आधार कार्ड प्रमाणीकरण कर बायोमेट्रिक प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद राशन उपभोक्ताओं को किसी भी राशन दुकान से राशन उठाने की सुविधा मिलेगी।  छत्तीसगढ़ में वन नेशन वन कार्ड व्यवस्था का लाभ मिलना शुरू

28 Jan 2022 12:09PM,
by: Imran Khan