28 Jan 2022

Generic placeholder image

बसपा ने 53 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। इस सूची में पांच महिलाओं और 16 मुस्लिमों को टिकट दिया गया। खास बात यह है कि कभी स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी रहे बीएन मौर्य की बेटी अंजलि को ऊंचाहार से टिकट मिला है, जहां से 2017 में स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वहीं, भाजपा नेता और पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री अम्मार अंसारी के बेटे को भी बसपा ने टिकट दिया है।
बसपा ने सीतापुर जिले की सात सीटों में से चार पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं। बिसवां सीट से हाशिम अली को टिकट मिला है। 2017 में यहां से भाजपा को जीत मिली थी। सीतापुर सीट से खुर्शीद अंसारी को टिकट मिला है। 

28 Jan 2022 01:30PM,
by: Tulsi Dewangan