आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव हमारे लिए एक पार्टी को हराकर दूसरी पार्टी को लाने का नहीं बल्कि परिवर्तन का ज़रिया है। उन्होंने 'आप' कार्यकर्ताओं से कहा कि डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू हो चुका है और हर जगह दिल्ली सरकार के कामों को पहुंचाना है। हमने यह दिखाया है कि परिवर्तन संभव है। हमने दिखाया है कि परिवर्तन संभव है: केजरीवाल
10 Jan 2022 01:27AM,by: Naveen kumar sahu
कानपुर (यूपी) के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया की उन्होंने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन दिया है। अरुण आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर कन्नौज सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। गौरतलब है, 1994-बैच के आईपीएस अफसर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद बीजेपी में शामिल हुए। कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण हुए बीजेपी में शामिल
10 Jan 2022 01:27AM,by: Naveen kumar sahu
बिहार के नरकटियागंज से भारतीय जनता पार्टी की विधायक रश्मि वर्मा ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वर्मा ने अपना इस्तीफा देते हुए लिखा है कि वह निजी कारणों से ये फैसला ले रहीं हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया है। बिहार में बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा ने दिया इस्तीफा
10 Jan 2022 01:27AM,by: Naveen kumar sahu
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के हसनपोरा में सुरक्षाबलों ने आठ घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में आधी रात बाद दो आतंकियों को मार गिराया। यह इस साल की आठवीं मुठभेड़ है। नए साल के पहले सप्ताह में अब तक 13 आतंकी मारे जा चुके हैं। जिसमें ज्यादातर जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-ताइबा के टॉप कमांडर शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर: आठ घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में दो आतंकियों ढेर
10 Jan 2022 01:27AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






