पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक पर टिप्पणी करते हुए कहा कि "किसान तीन कृषि कानून के विरोध में एक साल से अधिक समय तक दिल्ली की सीमाओं पर बैठे रहे। लेकिन कल जब पीएम को लगभग 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा तो वह इससे परेशान थे। ये दोहरा मापदंड क्यों?"
06 Jan 2022 12:47PM,by: Naveen kumar sahu
कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो कोविड-19 संक्रमण से तीसरी बार ठीक हुए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। बाबुल 4 जनवरी को तीसरी बार कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। अस्पताल के प्रबंध निदेशक के अनुसार, बाबुल को कोविड-19 के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका था। टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो तीसरी बार कोरोना से हुए ठीक
06 Jan 2022 12:47PM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आज कोविड-19 के करीब 14,000 नए मामले सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली में लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं है। गौरतलब है, दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 10,665 नए केस मिले थे जो करीब 8-माह में सर्वाधिक दैनिक वृद्धि थी।
06 Jan 2022 12:47PM,by: Naveen kumar sahu
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राज्य में लॉकडाउन या बाज़ारों को बंद करने का गृह विभाग के पास कोई प्रस्ताव नहीं है। मिश्रा ने कहा कि वह फेस मास्क ना पहनने पर ज़ुर्माने की राशि को बढ़ाने और खुली जेलों को बनाने पर विचार कर रहे हैं।
06 Jan 2022 12:47PM,by: Naveen kumar sahu
डब्ल्यूएचओ में कोविड-19 की तकनीकी प्रमुख डॉ. मारिया वैन करखोव ने कहा है कि ओमीक्रॉन वैरिएंट हल्का नहीं है। उन्होंने कहा, "ओमीक्रॉन आम सर्दी-ज़ुकाम नहीं है, लेकिन ऐसी धारणा फैली हुई है जो खतरनाक और जानलेवा है।" उन्होंने कहा कि, "ओमीक्रॉन वृद्ध व जोखिम वाले लोगों तक पहुंचेगा और हम उन लोगों के बीच मौतों की संख्या बढ़ते देखेंगे।"
06 Jan 2022 12:35PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


