latest

Generic placeholder image

बीते रात्रि के दरम्यान थाना मंदिर हसौद पुलिस की रात्रि गश्त पार्टी थाना क्षेत्र में गश्त कर रहीं थी, इसी दौरान मंदिर हसौद बस्ती स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ए.टी.एम. बूथ के अंदर एक व्यक्ति ए.टी.एम. मशीन को तोड़फोड़ कर नगदी रकम चोरी करने का प्रयास कर रहा था। जिसे रात्रि गश्त ड्यिूटी में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा पकड़ा गया, व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रीतम कुशवाहा निवासी सागर (म.प्र.) का होना बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी प्रीतम कुशवाहा द्वारा नगदी रकम चोरी करने के उद्देश्य से ए.टी.एम. मशीन में तोड़फोड़ करना बताया गया। जिस पर आरोपी को थाना लाकर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 15/22 धारा 457, 380, 511, 427 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पेंचिस जप्त किया जाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

06 Jan 2022 09:47AM,
by: Naveen kumar sahu