अभिनेत्री-गायिका नोरा फतेही ने अर्जेंटीना बनाम फ्रांस मुकाबले से पहले कतर के लुसैल स्टेडियम में 2022 फीफा विश्व कप समापन समारोह में प्रस्तुति दी। उन्होंने डेविडो, आइशा, ओजुना, जिम्स, बालकीस, रहमा रियाद और मनाल जैसे अन्य कलाकारों के साथ प्रदर्शन किया। अपने प्रदर्शन से आगे, नोरा ने प्रदर्शन के लिए अपने लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। फीफा विश्व कप समापन समारोह में नोरा फतेही ने किया परफॉर्म
19 Dec 2022 02:51AM,by: Babuaa Desk
अभिनेता डेनियल क्रेग ने कहा है कि उन्हें जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी छोड़ने का कोई मलाल नहीं है। उन्होंने कहा, "इसे बनाते हुए मेरे जीवन के 17 साल अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली रहे...मैंने इसे वहीं छोड़ दिया जहां मैं चाहता था। और यह कि मुझे...आखिरी फिल्म के साथ ऐसा करने का मौका मिला।" 'नो टाइम टू डाई' ने क्रेग की अंतिम यात्रा को 007 एजेंट के रूप में चिन्हित किया। इसका कोई पछतावा नहीं : डेनियल क्रेग
19 Dec 2022 01:40AM,by: Babuaa Desk
हैदराबाद में तारकरामा थिएटर को अभिनेता और राजनेता बालकृष्ण द्वारा फिर से खोल दिया गया, 10 साल बाद यह नवीनीकरण के लिए बंद हो गया। थिएटर में सार्वजनिक स्क्रीनिंग 16 दिसंबर से शुरू होगी। तारकरामा का निर्माण 1978 में बालकृष्ण के दिवंगत पिता नंदमुरी तारकरामा राव के परिवार द्वारा किया गया था। थिएटर का नाम बदलकर एशियन तारकरामा बॉक्स ऑफिस कर दिया गया है।
15 Dec 2022 12:27PM,by: Babuaa Desk
बीजापुर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, बीजापुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 04 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दिन जिले के सभी गौठानों, सहकारी सोसायटी परिसरों, धान खरीदी केंद्रों, तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्रों, वनोपज प्रबंधन समितियों के कार्यालय स्थलों, जिले के हाट-बाजारों, नगरीय निकायों के वार्डों में कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 11 बजे राज्य की जनता के नाम संदेश भी देंगे। कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने गौरव दिवस का आयोजन गरिमापूर्ण मनाने एवं कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन हेतु अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे किसानों, गौठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों, पशुपालकों, भूमिहीन मजदूरों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निकायों के सदस्यों, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय निवासियों को आमंत्रित करने तथा शासन द्वारा विगत 04 वर्षों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी जावे। इस अवसर पर शासन के विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को सामग्री भी वितरित किया जा सकता है। 17 दिसंबर को दोपहर 3 बजे प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर, धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों को आमंत्रित कर शासन की कृषि संबंधी प्रमुख योजनाओं जैसे ब्याज मुक्त ऋण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना इत्यादि की जानकारी दी जाएगी। जिले के वन क्षेत्रों में भी इसी दिन सुबह 11 बजे तेंदूपत्ता संग्रहण केन्द्रों एवं वनोपज प्रबंधन समिति के कार्यालय स्थलों पर भी किसानों एवं मजदूरों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिले में संचालित हाट बाजार स्थलों में भी लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दिया जायेगा। नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वार्ड के निवासियों को आमंत्रित कर शासन की 4 वर्षों की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री रविकुमार साहू,सीएमओ बीजापुर विकास सर्वे, जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे सहित जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।
15 Dec 2022 01:05AM,by: Alanga rao
बीजापुर-स्पोर्ट्स अकैडमी बीजापुर में संचालित वॉलीबॉल खेल के खिलाड़ी नागेश पेरमा जो पिछले महीने ही जूनियर नेशनल जम्मू कश्मीर में आयोजित हुआ था उस प्रतियोगिता में भाग ले चुके है और उससे पहले खेलो इंडिया में भी भाग ले चुके है जो पंचकुला हरियाणा में आयोजित हुई थी और अभी 16 से 22 दिसंबर तक यूथ नेशनल प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के पन्ना में आयोजित होने वाली है उसमे नागेश का चयन हुआ है बीजापुर जिले के गांव झारगोया एरिया के नागेश वॉलीबॉल में अपना खेल का दम दिखाएंगे वॉली बाल के कोच श्री भवानी चरन ने बताया के आने वाले समय मे और भी खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएगे इस उपलब्धि स्थानीय विधायक श्री विक्रम कुमार मंडावी जिला कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा एवं प्रभारी श्री फागेश कुमार सिन्हा जीने हार्दिक बधाइयां दी है उक्त जानकारी हेड कोच श्रम निरीक्षक सोपान करनेवार के द्वारा दी गई है वॉलीबाल यूथ नेशनल में बीजापुर का खिलाड़ी नेशनल टीम में चयनित
15 Dec 2022 01:05AM,by: Alanga rao
बीजापुर कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा के निर्देशानुसार लुपेंद्र महिनाग जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एंव बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, बीजापुर में बाल संरक्षण एंव किशोर सशक्तिकरण, बाल-विवाह रोकथाम,बालश्रम, बाल यौन शोषण,बाल तस्करी,बच्चो के साथ मारपीट करना, बाल अपहरण, बच्चो को भिक्षावृती मे धकेलना या भिक्षावृती करवाना, बच्चो को शराब या नशीले पदार्थ का सेवन करने के लिऐ प्रेरित करना,शाला त्यागी बच्चे से संबंधित मुद्दों पर जिला समन्वयक सी-3 श्री प्रशांत ठाकरे द्वारा उन्मुखीकरण किया गया। साथ ही चिल्ड्रन इन इंडिया के जिला समन्वयक के.जी.प्रवीण द्वारा 0 से 6 वर्ष आयु के दिव्यांग बच्चों में पाये जाने वाले 6 प्रकार की दिव्यांगता के बारे में विस्तार से जानकारी दि गई और आव्हान किया गया की यदि ऐसे बच्चे आपके क्षेत्र मे मिलने पर तत्काल संपर्क करे ताकी उनका सही इलाज किया जा सके। उन्मुखीकरण कार्यक्रम के लिए स्कूल के प्राचार्य अखिल दीप सोनी , जिला संसाधन समूह सदस्य. शंकर लाटकर और छात्राएं उपस्थित थे। उन्मुखीकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्रों ने प्रयास किये।
15 Dec 2022 01:04AM,by: Alanga rao
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






