एंटरटेनमेंट

Generic placeholder image

बीजापुर उप संचालक कृषि बीजापुर के मार्गदर्शन में जिले में रबी फसलों के लिए खाद की कमी ना हो इसके लिए जिले के उर्वरक व्यवसाय कर रहे खुदरा विक्रेता एवं सेवा सहकारी समितियों के स्टाक सत्यापन उर्वरक निरीक्षकों के द्वारा लगातार किया जा रहा है जिन विक्रेताओं व समितियों के पीओएस मशीन स्टॉक में जितनी था मात्रा में अंकित है उतनी भौतिक रूप से उपलब्ध नहीं पाए जाने पर संबंधित के ऊपर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है एवं स्टाफ समायोजन के लिए 3 दिन का समय दिया गया है इसके पश्चात भिन्नता पाए जाने की स्थिति में संबंधित फार्म व संस्था के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों के अनुरूप प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र निलंबन व निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में अब तक 2 निजी उर्वरक विक्रेताओं एवं 3 सहकारी समितियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

28 Nov 2022 01:49AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर-महिलाएं अपने घर-परिवार की जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं। प्रायः देखने को मिलता है कि जिन घरो में वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ में होती है, उन घरों में फिजूल खर्ची नहीं होती है। कठिन आर्थिक हालातों में भी महिलाओं ने अपने परिवार को समस्या से निजात दिलाकर अपने प्रबंधन क्षमता का लोहा मनवाया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिले में ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना बनाई गई है समूह और संगठन स्तर पर प्रत्येक समूह की ग्रामीण महिलाओं को स्व सहायता समूह से जोड़कर उनका जीवन स्तर उठाने आजीविका मूलक गतिविधि से जोड़ना इसका प्रमुख उदेश्य है। जिला प्रशासन क्षेत्र में बैकिंग सेवा विस्तार एवं बैकिंग प्रणाली पर ग्रामीणों की जागरूकता हेतु लगातार प्रयास कर रही है। इसके साकारात्मक परिणाम वर्तमान में जमीनी स्तर पर देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां बीसी सखी के माध्यम से 66 ग्राम पंचायतों में एयरटेल पेमेंट बैंक और बीसी सखी के माध्यम से बैंकिग सेवा पहुंचाई जा रही है, वहीं स्व सहायता समूह की महिलाएं बैंक लिंकेज व लोन लेकर आजीविकामूलक गतिविधि से जुड़कर वित्तीय प्रबंधन में माहिर हो रही हैं। स्व सहायता समूह की महिलाएं बैंक लिंकेज कर मंगलवार को मद्देड़ कलस्टर के ग्राम पंचायत वंगाापल्ली के सरस्वती स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका गतिवधि हेतु 1 लाख रूपये नया ऋण निकासी किया गया। बुधवार को गंगालूर कलस्टर की ग्राम पंचायत गंगालूर की ईशा स्व सहायता समूह को धान खरीदी हेतु 1 लाख रूपये वहीं मिस्टी स्व सहायता समूह को कपड़ा दुकान व फैंसी स्टोर हेतु 1 लाख रूपये प्राप्त हुए हैं।

25 Nov 2022 12:57AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

भैरमगढ़/ प्रेस क्लब बीजापुर के कार्यकारणी का विस्तार करते हुए भैरमगढ़ के वरिष्ट पत्रकार राजाराम गुप्ता जी, श्रीराम गुप्ता जी के मार्गदर्शन पर प्रेस क्लब बीजापुर का भैरमगढ़ में कार्यकारणी का विस्तार किया गया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलेश पैंकरा द्वारा टीवी जर्नलिस्ट एलांगा राव को उपाध्यक्ष, दैनिक भास्कर के नीरज गुप्ता कोषाध्यक्ष और राजधानी रिपोर्टर के श्रीनिवास झाड़ी को सह सचिव मनोनित किया। इस दौरान जिले के वरिष्ट पत्रकार ताहिर खान, गुप्तेश्वर जोशी, इंग्लेश साहू, सीताराम मांझी, सोनल गुप्ता, सदानद, मीतू पांडेय मौजूद रहे। सभी पत्रकारों ने एकता और भाईचारे के साथ पत्रकार हितों के लिए कार्य करने की शपथ ली। नव नियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहना कर वरिष्ट पत्रकार राजाराम गुप्ता ने बधाई और शुभकानाएं दी। प्रेस क्लब बीजापुर के कार्यकारणी का भैरमगढ़ में विस्तार

25 Nov 2022 12:56AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर -ब्यूरो आँफ एनर्जी एफिसेंसी भारत सरकार के वित्तीय सहयोग से ऊर्जा एवं जल सरंक्षण के प्रति कृषकों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला क्रेडा विभाग जिला कार्यालय बीजापुर द्वारा 23 नवंबर 2022 को कृषि विज्ञान केंद्र बीजापुर (पनारापारा) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि श्री आरके राय कार्यपालन अभियंता (क्रेडा) दंतेवाड़ा, जिला प्रभारी क्रेडा श्री मनीष नेताम श्री मनीराम साहू ऊर्जा सरंक्षण प्रभारी, श्री बीके ठाकुर, बिरेन्द्र कुमार पटेल, अरविंद कुमार आयम,धनसिंह ठाकुर, कुनिका ठाकुर, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।कार्यशाला में ऊर्जा एवं जल सरंक्षण के बारे में विभाग द्वारा किसानों को जानकारी देते हुए ऊर्जा बचत करने हेतु स्टार रेटेड विद्युत उपकरणों के उपयोग कर बिजली बचत करने जागरूक करते हुए प्रशिक्षित किया गया साथ ही बिजली उत्पादन के साधन जैसे कोयला, ईंधन,कच्चा तेल, सीमित मात्रा मे है उसे देखते हुए सोलर संयत्रों की स्थापना एवं उनका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया एवं जल सरंक्षण के संबंध मे वरिष्ठ वैज्ञानिक ने अनुभव साझा करते हुए ड्रिप सिंचाई कर कम से कम पानी से अधिक से अधिक उत्पादन करने हेतु जागरूक किया गया।

24 Nov 2022 09:45AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर भोपालपटनम में 80 वर्ष की वृद्ध असहाय महिला की पीड़ा से अवगत होने पर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने सवेंदनशीलता का परिचय देते हुऐ तत्काल हर संभव मदद पहुंचाने के लिए एसडीएम भोपालपटनम श्री नारायण गवेल को निर्देशित किया। एसडीएम श्री गवेल ने बताया कि 80 वर्षीय वृद्ध महिला गुम्मडी बुचक्का को हर संभव आवश्यक मदद के निर्देश कलेक्टर श्री कटारा द्वारा दिया गया। निर्देश के परिपालन में स्वयं की निगरानी पर श्री गवेल द्वारा उक्त महिला का वृद्धा पेंशन कार्ड बनवाकर 1800 रूपए तीन माह पेंशन दिया गया। पेंशन के अलावा राशन सामग्री, स्वच्छ आवास की व्यवस्था, पलंग, बिस्तर, रजाई, गद्दा, चादर, कंबल, मच्छरदानी दैनिक उपायोग की सामग्री बर्तन सेट, स्वेटर, कपडे एवं सभी आवश्यक सामग्री प्रदान किया। साथ में उनका स्वास्थ्य जांच भी कराया। प्रशासन के इस सहयोगात्मक पहल से वृद्ध महिला की चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला। प्रशासन द्वारा दी गई सहयोग के लिए वृद्ध महिला ने आभार व्यक्त करते हुऐ खुशी जाहिर की। कलेक्टर की पहल पर बुजुर्ग के चहरे आई मुस्कान

24 Nov 2022 01:09AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर यूनिसेफ शिक्षा विशेषज्ञ छाया कुंवर के जिले में दौरे के अंतर्गत जिला कलेक्टर राजेंद कुमार कटारा ,जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल जिला मिशन समन्वयक अधिकारी विजेंद्र राठौर सीख कार्यक्रम समन्वयक बस्तर देवेन्द्र राजपूत व निकिता देव की उपस्थिति में किया गया समीक्षा जिसमे जिले में प्राथमिक शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने ,बच्चों के भाषा में सुधार एवं उनकी समझ को विकसित करने , सीख कार्यक्रम द्वारा खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के प्रति रूचि पैदा करने , बच्चो के स्कूल आने,खेलने तथा पढ़ने के उत्सुकता का वातावरण निर्माण करने शिक्षा रणनीतियों को लेकर गहन विचारो पर चर्चा किया साथ ही बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक क्षमता में वृद्धि के उद्देश्य से जिले में यूनिसेफ के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से जिले के 187 पुनः संचालित प्राथमिक शालाओं में दिय गए खेल सामग्रियों का उद्देश्य खेल के जरिए बच्चों में शिक्षा के प्रति रूचि जागृत करना प्राथमिक शाला पदेड़ा में बच्चो को छाया जी द्वारा स्पोर्ट्स किट का वितरण किया गया.ताकि खेल के माध्यम से शिक्षा के तरफ उनका रूझान बढ़े और उनका शारीरिक विकास होने के साथ ही उनमें टीम भावना एवं नेतृत्व के गुण भी विकसित हों जिससे खेल के माध्यम से शिक्षा को रूचिकर बनाने में मदद मिलेगी जिनका यूनिसेफ के मास्टर ट्रेनर द्वारा स्पोर्ट्स किट के सही प्रयोग के लिए शिक्षको को प्रशिक्षण दिया जाएगा उक्त बैठक के पश्चात बालिका शिक्षा कार्यक्रम पर बीते दिनों में आयोजित 4 दिवसीय बालिका शिक्षा प्रशिक्षण सम्बन्धित विषयो में पोर्टा केबिन बीजापुर के मास्टर ट्रेनरों ने जायजा लिया

24 Nov 2022 01:09AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

*बीजापुर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार कटारा के निर्देशन एवं स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के सहयोग से विकासखंड उसूर में स्थित आवापल्ली जनपद पंचायत अंतर्गत संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, रोजगार सहायक एवं सचिवों की उपस्थिति में नियमित टीकाकरण एवं व्यवहार परिवर्तन पर संवेदीकरण का आयोजन रखा गया था। संवेदीकरण के प्रारंभ में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विकास कुमार गवेल के द्वारा नियमित टीकाकरण में लगने वाले संबंधित सभी टीके एवं उपयोगिता व लाभ के विषय में उपस्थित प्रतिभागियों को बतलाया गया । इसके पश्चात डॉ प्रीतम रॉय यूनिसेफ, स्वास्थ्य सलाहकार के द्वारा वीएचएसएनडी बैठकों को ग्राम पंचायत स्तर पर किस प्रकार से आयोजित करते हुए प्रभावशाली व्यक्तियों की उपस्थिति एवं जागरूकता हेतु उपायों के बारे में प्रतिभागियों को पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई । अंत में भरत साहू जिला सलाहकार, यूनिसेफ के द्वारा पीपीटी के माध्यम से समाज एवं समुदाय व पंचायत स्तर में व्यवहार परिवर्तन के द्वारा किस प्रकार से प्रत्येक हितग्राही, शिशुवती ,गर्भवती एवं परिवार की नियमित टीकाकरण को लेकर सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए, जिससे पहुंच विहींन स्थानों में लोगों के द्वारा व्यवहार में परिवर्तन लाया जा सके, इस पर विशेष प्रकार से जानकारी दी गई। संवेदीकरण के अंत में जनपद पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर चंद्राकर के द्वारा कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गई संबंधित जानकारियां को जमीनी स्तर सुनियोजित ढंग से सुनिश्चित किया जाए इसके लिए आश्वासन भी दिया।

24 Nov 2022 01:08AM,
by: Alanga rao
Generic placeholder image

बीजापुर 23 नेशनल सब जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता जो कि 25 से 29 नवंबर आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में आयोजित होगी जिसमें छत्तीसगढ़ की राज्य की टीम हिस्सा लेगी छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में बालक वर्ग से तेजस मोहित रायपुर ,राकेश करती आशीष तेलम बीजापुर ,साकेत चंद्रहास रायगढ़ से आर्यन चांपा सोनम भुवनेश्वर कबीरधाम से जयंत आयुष मुंगेली से संदीप नरेंद्र साहू बेमेतरा से एवं बालिका वर्ग में भोली रेशमा हीना यशोदा बेमेतरा से मीनू मनीषा ज्योति स्मिता बीजापुर से आनिया चंद्रकांता जांजगीर से चांदनी सुरभि कबीरधाम से और माधुरी शानू मीनाक्षी पद्मिनी रायपुर से राज्य की टीम में चयनित हुए हैं बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी से बालक और बालिका को मिलाकर राज्य की टीम में 6 खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल के बदौलत टीम में जगह बनाई। बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी के सॉफ्टबॉल खिलाड़ी राकेश करती का यह सातवां नेशनल होगा। विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी ,कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा, जिला पंचायत सीईओ श्री रवि कुमार साहू और प्रभारी श्री फागेश सिन्हा एवं हेड कोच श्रम निरीक्षक सोपान करनेवार उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए टीम को हार्दिक बधाइयां दी है नेशनल चैंपियनशिप में फिर दम भरेंगे बीजापुर के खिलाड़ी

24 Nov 2022 01:08AM,
by: Alanga rao