बीजापुर छग शालेय शिक्षक संघ ने किया नवपदस्थ डी ई ओ का स्वागत छ्ग शालेय शिक्षक संघ जिला एवं ब्लाक ईकाई बीजपुर के पदाधिकारियों द्वारा विगत 20 वर्षों से अपनी परंपरा अनुसार जिलाध्यक्ष प्रहलाद जैन वा जिला सचिव कैलाश रामटेके के नेतृत्व मे नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमान बी आर बघेल का पुष्पाहार से स्वागत किया गया।जिला सचिव कैलाश रामटेके द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा सभी शिक्षकों से कहा गया कि आप सबके सहयोग से ही जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कुशल क्षेम पूछा।पदाधिकारियों द्वारा माँग की गई कि कई जगह एकल शिक्षक हैं हाई स्कूल वा उच्चतर माध्यमिक विघ्यालयों मे विषयवार गणित,भौतिकी,रसायन,अंग्रेजी के शिक्षकों की कमी है इस पर उन्होने कहा कि शीघ्र ही विद्यामितानिन की नियुक्ति की जावेगी जब तक नियमित भर्ती ना हो।प्रतिनिधि मंडल ने प्रधान अध्यापक पदोन्नति पदस्थापना के संबंध मे डी पी आई के निर्देश अनुसार संकुल स्तर से वरिष्ठता का निर्धारण कर काऊँस्लिंग के माध्यम से पदस्थ करने हेतु चर्चा किया गया इस पर उन्होंने कलेक्टर महोदय से चर्चा कर नियम अनुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।प्रतिनिधि मंडल मे उपाघ्यक्ष रुद्र प्रताप झाड़ी,महामंत्री वसीम खान, प्रवक्ता के जी तिवारी,भैरमगढ़ ब्लाक अध्यक्ष शिव पूनेम,जोगेन्द्र राठौर,रघुराम सोनवानी बीजापुर ब्लाक अध्यक्ष विजय चापड़ी,भूपति नक्का,उसूर ब्लाक अध्यक्ष पूर्ण चंद बेहरा,रवि किशोर मोरला,भोपाल पटनम ब्लाक अध्यक्ष योगेश वासम,संजय चिंतुर,महादेव चापा,परमेश्वर पाटिल,प्रशाँत पामभोई,एट्टी राजन्ना,ए तिरुपति आदि शामिल थे। प्रति श्रीमान स्थानीय संवाददाता की ओर प्रक्राशन हेतु सादर सूचनार्थ। विनीत कैलाश रामटेके जिलासचिव छ्ग शालेय शिक्षक संघ बीजापुर
30 Oct 2022 12:54AM,by: Alanga rao
अभिनेत्री श्रुति हासन ने एक अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म 'द आई' में अभिनय करने के लिए अनुबंध किया है, जिसका निर्देशन डैफने श्मोन करेंगे। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में श्रुति के साथ 'द लास्ट किंगडम' फेम अभिनेता मार्क रोली नजर आएंगे। श्रुति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा, "सबसे प्यारी टीम के साथ 'द आई' का हिस्सा बनने के लिए सुपर स्टोक्ड!!!" इंटरनेशनल फिल्म 'द आई' में नजर आएंगी श्रुति हासन
22 Oct 2022 07:37AM,by: Babuaa Desk
एकता कपूर ने कथित तौर पर 'सत्यप्रेम की कथा' के साथ बॉक्स-ऑफिस पर टकराव से बचने के लिए 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज की तारीख बदल दी है। 29 जून को रिलीज होने वाली 'ड्रीम गर्ल 2' कथित तौर पर 23 जून को सिनेमाघरों में आएगी। 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे नजर आएंगे। 'सत्यप्रेम की कथा' में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी नजर आएंगे।
22 Oct 2022 07:25AM,by: Babuaa Desk
अभिनेत्री यामी गौतम ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के बारे में कहा कि उन्हें लगता है कि "अब निश्चित रूप से बदलाव हो रहा है"। उन्होंने कहा, "अतीत में जो हुआ वह हो गया! हमें अपनी-अपनी पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना शानदार फिल्मों और प्रतिभा के साथ इस जगह को बेहतर बनाने के लिए अब ध्यान केंद्रित करना होगा।" यामी ने साउथ बनाम नॉर्थ डिबेट पर भी अपनी राय साझा की।
20 Oct 2022 05:55AM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने कथित तौर पर आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की 'डॉक्टर जी' को 'ए' प्रमाणपत्र के साथ मंजूरी दे दी है। कथित तौर पर, सीबीएफसी के सदस्यों ने महसूस किया कि फिल्म में कुछ शब्द और चुटकुले "परिवार के अनुकूल नहीं थे" और निर्माता दृश्यों और संवादों को काटने के पक्ष में नहीं थे। इसलिए, निर्माताओं ने वयस्क रेटिंग के लिए जाने का फैसला किया। आयुष्मान के 'डॉक्टर जी' को सीबीएफसी से मिला 'ए' सर्टिफिकेशन
09 Oct 2022 07:17AM,by: Babuaa Desk
'गॉडफादर' की टीम ने घोषणा की कि फिल्म ने रिलीज के पहले दिन दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 38 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। मोहन राजा निर्देशित, जो 5 अक्टूबर को रिलीज़ हुई, मलयालम फिल्म 'लूसिफ़ेर' का तेलुगु रीमेक है। जबकि मूल फिल्म में मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे, तेलुगु फिल्म में चिरंजीवी हैं।
06 Oct 2022 06:49AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





