लीड्स: इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार से भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 की अंकतालिका में बड़ा नुकसान हुआ है। टीम इंडिया (14 अंक) अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, भारत की इस हार के पाकिस्तान को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। पाकिस्तान की टीम डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड के हाथों तीसरे टेस्ट में पारी और 76 रनों से मिली हार के बाद भारत का जीत प्रतिशत 38.88 का हो गया है। वहीं, पाकिस्तान 50 प्रतिशत के साथ नंबर एक पर पहुंच गया है। बता दें कि इंग्लैंड टीम के भी 14 अंक हैं और जीत का प्रतिशत 38.88 है।
29 Aug 2021 04:51AM,by: Naveen kumar sahu
जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक गेम्स से भारत के लिए बेहद शानदार खबर सामने आ रही है। भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है। भाविना पटेल अब टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने से सिर्फ एक कदम की दूरी पर खड़ी हैं। सेमीफाइनल में हालांकि भाविना पटेल के सामने आसान चुनौती नहीं थी। भाविना पटेल ने वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर तीन खिलाड़ी मियो को मात दी है। बेहद ही कड़े मुकाबले में भाविना पटेल ने मियाओ को 3-2 (7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8) से हराया। फाइनल में पहुंचने के साथ ही भाविना पटेल ने भारत के लिए टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में पहला मेडल पक्का कर दिया है।
28 Aug 2021 07:54AM,by: Naveen kumar sahu
भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में शर्मनाक प्रदर्शन किया है। लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार खेल दिखाने वाली टीम इंडिया लीड्स टेस्ट की पहली पारी में 78 रनों पर ही सिमट गई। कप्तान विराट कोहली का बल्ला इस बार भी नहीं चला। वह महज 7 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने आउट किया। लॉर्ड्स के शेर, लीड्स में ढेर!
27 Aug 2021 01:05AM,by: Naveen kumar sahu
भारत और इंग्लैंड की बीच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर तीसरे टेस्ट में भिड़ंत हो रही है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और पूरी टीम में महज 78 रन पर ढेर हो गई। कप्तान विराट कोहली 17 गेंदों में महज 7 रन बनाकर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का शिकार बन गए। कोहली के जल्द आउट होते ही फिर यह सवाल खड़ा हो गया कि आखिर उनका शतक का सूखा कब खत्म होगा? किंग कोहली ने करीब दो साल से अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं जड़ा है।
26 Aug 2021 12:59PM,by: Naveen kumar sahu
भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ पिछले दो मैचों से बाहर हैं, जिसकी काफी चर्चा हो रहे ही। कई दिग्गजों ने इसे लेकर अपनी नाखुशी का भी इजाहर किया है। हालांकि, कोहली ने अश्विन के प्लेइंग इलेवन में लौटने के भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि मैच से पहले कुछ भी हो सकता है और पिच देखने के बाद सुबह फैसला लिया जाएगा। कोहली ने कहा कि वैसे, हमारे पास विनिंग कॉम्बिनेश को बदलने का कोई कारण नहीं है, खासकर जब टीम ने पिछले मैच में जीत हासिल की हो। हमारे गेंदबाजी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यदि अश्विन प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं तो इशांत शर्मा को आराम दिया जा सकता है।
25 Aug 2021 09:32AM,by: Naveen kumar sahu
भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान उन्मुक्त चंद भारतीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अमेरिकन क्रिकेट को सेवा दे रहे हैं।अमेरिकन माइनर लीग में अपने पहले मैच में चंद खाता भी नहीं खोल पाए थे जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा था लेकिन उन्होंने अपने दूसरे मैच में अर्द्धशतक लगाकर अपने आलोचकों करारा जवाब दिया है।
24 Aug 2021 01:04PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









