एंटरटेनमेंट

Generic placeholder image

बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर आज भी एक्टिंग जगत में सक्रिय है और अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी आज सिनेमा में अपने लिए अच्छा मुकाम बना चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में शक्ति कपूर से पूछा गया कि क्या कभी उन्होंने अपनी बेटी श्रद्धा कपूर को एक्ट्रेस बनने से रोका था? इस सवाल पर शक्ति कपूर ने कहा, 'मुझसे कई लोगों ने ये बात पूछी कि क्या मैंने कभी श्रद्धा को एक्ट्रेस बनने से रोका, जबकि ये सच नहीं है। मैं चाहता हूं कि मेरी बेटी हमेशा सबसे अच्छा करे और चमकती रहे। श्रद्धा एक मेहनती और टैलेंटिड लड़की है। मैं उसे अपनी गोल्डन गर्ल कहता हूं। उसने अपने दम पर बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाया है।' मैंने कभी श्रद्धा को ऐक्ट्रेस बनने से नहीं रोका: शक्ति कपूर

30 Aug 2021 02:00PM,
by: Naveen kumar sahu
Generic placeholder image

जैकी श्रॉफ जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द इंटरव्यू: नाइट ऑफ 26/11’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ एक पत्रकार की भूमिका निभाएंगे। लेकिन उनके द्वारा कई अलग भी रोल निभाया गया है। इस फिल्म में वे इंटिमेट सीन भी करते हुए दिखाई देंगे। वही अपने इस रोल के लिए हाल ही में जैकी श्रॉफ ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि इस तरह के सीन करने में काफी शर्मिंदगी महसूस होती है। क्योंकि इस तरह के सीन को करते समय उनके सामने बहुत से लोग मौजूद रहते हैं जो उन्हें ही देखते रहते हैं ऐसे में वे काफी शर्मिंदगी का सामना करते हैं लेकिन यह उनका काम है जो उन्हें करना पड़ता है और फिल्म के रोल के डिमांड के हिसाब से ही उन्हें चलना पड़ता है।

30 Aug 2021 02:00PM,
by: Naveen kumar sahu