छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बड़ा जन-आंदोलन सामने आया है, अपने गृह ग्राम में सीसी सड़क नहीं बनने से नाराज भाजयुमो जिला अध्यक्ष सैकड़ों ग्रामीणों के साथ हाइवे जाम कर दिया। समर्थन में पहुंचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने गांव का जायजा लेकर कहा कि जब अपने नेताओं के गांव दुरुस्त नहीं करा पा रही भाजपा सरकार, प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे 130 (NH-130) पर बैठकर जोरदार चक्काजाम कर दिया। सैकड़ों ग्रामीणों के बीच सड़क पर धरने पर बैठ जाने के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
02 Jul 2026 09:06AM,by: Babuaa Desk
मेघालय पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सोनम रघुवंशी को मिली ज़मानत पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। सोनम पर मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की कथित हत्या का मुख्य आरोपी होने का आरोप है। पुलिस का तर्क है कि अगर उसे रिहा किया गया, तो वह न्याय से बचकर भाग सकती है।
02 Jul 2026 08:44AM,by: Babuaa Desk
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के भीतर ही आंतरिक कलह और गंभीर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। मंदिर परिसर में तैनात सहायक अधिकारी गोपाल राव पर सोने-चांदी के आभूषण और दान की चोरी के आरोपों के बीच 'राजनीति खेलने' का आरोप लगा है। ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने गोपाल राव पर सीधा निशाना साधते हुए कहा है कि वह इस संवेदनशील चोरी के मामले की आड़ में मंदिर की परंपराओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और अनावश्यक राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं।
02 Jul 2026 07:03AM,by: Babuaa Desk
मणिपुर के कामजोंग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास नागा और कुकी समुदायों के बीच अचानक ताजा जातीय हिंसा भड़क उठी है। अज्ञात उपद्रवियों और सशस्त्र उग्रवादी समूहों द्वारा सीमावर्ती इलाकों में स्थित गांवों को निशाना बनाया गया, जिसमें करीब 20 से अधिक घरों को आग के हवाले कर दिया गया। उपद्रवियों ने पहले एक सुनसान कुकी गांव 'फैमोल' (Phaimol) में आगजनी की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में नागा बस्तियों (कोंकण थाना और शंघालोक) को भी निशाना बनाने की कोशिश की गई।
02 Jul 2026 07:03AM,by: Babuaa Desk
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तेहरान जाएंगी। ईरान सरकार के सुप्रीम लीडर कार्यालय के अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग द्वारा उन्हें भारत की एक प्रतिष्ठित अतिथि के रूप में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण भेजा गया है। यह दौरा 3 से 6 जुलाई 2026 के बीच तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले विदाई और शोक समारोहों के दौरान होगा। महबूबा मुफ्ती ने इस निमंत्रण को देश के लिए एक बड़ा सम्मान और जीवन में मिलने वाला एक अनूठा अवसर बताया है।
02 Jul 2026 07:02AM,by: Babuaa Desk
तमिलनाडु में एक सीफ़ूड एक्सपोर्ट यूनिट में गैस रिसाव से हुई मौतों के बाद ओडिशा सरकार ने अवैध भर्ती नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। इस मामले में राज्य के विभिन्न जिलों में अवैध भर्ती एजेंसियों और संबंधित लोगों के खिलाफ 8 एफआईआर दर्ज की गई हैं। प्रशासन का कहना है कि मजदूरों की भर्ती प्रक्रिया में नियमों के उल्लंघन और धोखाधड़ी के आरोपों की जांच की जा रही है। सरकार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए श्रमिकों की सुरक्षा और वैध भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।
02 Jul 2026 05:37AM,by: Babuaa Desk
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित चोरी व वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) का कार्यकाल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। मामले की संवेदनशीलता और जांच का दायरा बढ़ने के कारण तीन सदस्यीय इस एसआईटी को अब 15 जुलाई 2026 तक अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंपने का समय मिला है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
01 Jul 2026 12:18PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








