लोकसभा चुनाव 2024 से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी नई पार्टी 'राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी' लॉन्च कर दी है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की है. इस कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर से राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी धर्म के नाम पर धूल झोंक रही है. आपको मुद्दे से भटका रही है, धर्म और राम की दुहाई देके वोट बटोरना चाहती है. राम की प्राण प्रतिष्ठा एक पाखंड है और एक धोखा है. 'राम की प्राण प्रतिष्ठा एक पाखंड...' - स्वामी प्रसाद मौर्य
22 Feb 2024 12:15PM,by: Vinay Jha
छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 22 फरवरी की स्थिति में 65 लाख 7 हजार 442 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।
22 Feb 2024 12:15PM,by: Tikendra Sinha
कवर्धा हत्याकांड की गुंज आज विधानसभा में सुनाई दी। इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए कांग्रेस के सदस्यों ने सदन में जमकर हंगामा किया। विपक्ष के विधायकों ने साधराम यादव हत्याकांड का मामला उठाते हुए इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की। वहीं नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में उतर गए। इसके बाद हंगामा करने वाले सभी विधायकों को निलंबित कर दिया गया। गर्भगृह में नारेबाजी करने वाले कांग्रेसी विधायक निलंबित..
22 Feb 2024 12:15PM,by: Vinay Jha
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. जल्दी ही करोड़ों किसानों के खाते में होली से पहले तोहफा आने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने किसानों के खाते में अगली किस्त का पैसा ट्रांसफर करने की शुरुआत करने वाले हैं. इस दिन आपके अकाउंट में आएगा पीएम-किसान की अगली किस्त का पैसा..
22 Feb 2024 08:55AM,by: Vinay Jha
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने कक्षा नौंवी से लेकर बारहवीं तक के लिए ओपेन बुक एग्जाम कराने का प्रस्ताव रखा है. इसके पहले भी बोर्ड ने क्लास 9 और 11 के लिए तीन साल तक ओबीई एग्जाम का एक्सपेरिमेंट किया था. ऐसा साल 2014-15 से 2016-17 के बीच किया गया था. एक बार बोर्ड फिर से ओबीई एगजाम क्लास 9 से 12 तक के लिए कराने का प्रस्ताव लाया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में ऐसा बताया गया है.
22 Feb 2024 08:55AM,by: Vinay Jha
राम मंदिर उद्घाटन के साथ ही अयोध्या अब तक कई बड़ी सौगातें मिल चुकी हैं. अयोध्या में सौगातों का सिलसिला जारी है. भारत का तीसरा और उत्तर प्रदेश का पहला सबसे बड़ा सोलर प्लांट अयोध्या में शुरू हुआ है. 165 एकड़ क्षेत्रफल में फैला यह सोलर प्लांट अयोध्या की विद्युत जरूरत का लगभग 30% हिस्से की पूर्ति करेगा. साथ ही भविष्य में पूरी अयोध्या की विद्युत आपूर्ति इसी सोलर प्लांट के जरिए पूरी करने की तैयारी है. अयोध्या में शुरू हुआ यूपी का सबसे बड़ा सौर्य ऊर्जा प्लांट..
22 Feb 2024 08:55AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









