टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने फोटोग्राफी के प्रति लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि विश्व फोटोग्राफी दिवस उन सभी फोटोग्राफर्स को समर्पित है जिन्होंने अपनी कला से दुनिया की खूबसूरती को कैमरे में कैद किया है। फोटोग्राफ इतिहास के साक्ष्य का बड़ा आधार होते हैं। फोटोग्राफी के माध्यम से हम अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त और साझा कर सकते हैं। फोटो के माध्यम से हम लोगों को नया दृष्टिकोण दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मनोरम प्राकृतिक, ऐतिहासिक स्थलों के साथ सांस्कृतिक पहलुओं की फोटोग्राफी कर हम कई लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचा सकते हैं। यहां के पर्यटन और पुरातन संस्कृति की ओर आकर्षित कर छत्तीसगढ़ के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं।

18 Aug 2023 02:28PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

देव भूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है।
 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक विपदा आई है। ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े है। 
  उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर चर्चा की थी तथा हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है। हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे।

18 Aug 2023 01:34PM,
by: Tikendra Sinha