यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी फिर से अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। इस पर भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने तंज कसा भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी को अमेठी में कुछ नहीं मिलेगा, नए कांग्रेस अध्यक्ष उनकी 'बलि' चढ़ाने में लगे हैं।
19 Aug 2023 01:07AM,by: Tikendra Sinha
यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय द्वारा दावा किए जाने के बाद कि राहुल गांधी निश्चित रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से चुनाव लड़ेंगे, भाजपा के अमित मालवीय ने कहा कि ऐसा लगता है कि अजय राय उत्साह में बहुत ज्यादा बोल गए। अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ''क्या लेह में छुट्टियां मना रहे राहुल गांधी अजय राय की घोषणा सुनकर सदमे में नहीं हैं?''
19 Aug 2023 01:07AM,by: Tikendra Sinha
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा रीच इंडिया (Reach India) संस्था के सहयोग से टीबी मुक्त पंचायत इनिशिएटिव्ह पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यशाला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को गांवों में क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सेंसिटाइज किया गया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीति के तहत टीबी मुक्त पंचायत इनिशिएटिव्ह प्रारंभ किया गया है। प्रदेश के सभी जिलों के जिला क्षय अधिकारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक/पीपीएम कोऑर्डिनेटर तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के जिला पंचायत के पंचायतीराज अधिकारी/समकक्ष अधिकारी कार्यशाला में शामिल हुए।
19 Aug 2023 01:07AM,by: Tikendra Sinha
रायपुर स्थित राज्य योजना आयोग के कार्यालय में आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने नाबार्ड, अपेक्स एवं अग्रणी बैंकों की बैठक ली। बैठक में राज्य में स्थापित सभी 300 रीपा में बैंक की सुविधा उपलब्ध कराने की चर्चा की गई। जिससे रीपा के ग्रामीण व्यवसायियों, स्व-सहायता समूहों को रीपा ग्राम में ही बैंकिंग सुविधा, त्वरित ऋण प्राप्त हो सकें। वर्तमान में 70 रीपा में बैंक सुविधा ग्रामीणों को उपलब्ध है साथ ही अन्य रीपा में बैंक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बैठक में योजना आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रमण्यम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के संयुक्त सचिव डॉ. गौरव सिंह और योजना आयोग के संयुक्त संचालक डॉ नीतू गोरडिया एवं बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। राज्य के सभी रीपा में जल्द ही बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होगी
19 Aug 2023 01:06AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए नित नए प्रयास कर रहा है। बेहतर शिक्षा के साथ उनका कौशल उन्नयन किया जा रहा है प्रदेश के युवाओं को रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है। प्रशासन युवाओं की ऊर्जा को राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से सकारात्मक दिशा दिया जा रहा है। युवा अपने लोक संस्कृति पारम्परिक खेलों के प्रति आकर्षित हो सके इसके लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत की गई है। युवाओं का आर्थिक बोझ कम करने के लिए प्रतियोगी परीक्षा पी .एस .सी. और व्यापम की परीक्षा माफ कर दी है ताकि अधिक से अधिक युवा अपना भविष्य संवार सके मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिला रोजगार
19 Aug 2023 01:06AM,by: Tikendra Sinha
नगरीय प्रशासन एवं श्रम तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कोरबा में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्माण से संबंधित कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री डॉ डहरिया ने निर्माण कार्यों में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। उन्होंने जिले में स्कूलों से सम्बंधित कार्यों में प्रगति नहीं दिखने पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता श्री एंटोनी तिर्की और जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी पी भारद्वाज को शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने विभागवार योजनाओं की समीक्षा की। नगरीय प्रशासन मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक
18 Aug 2023 02:28PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कला साधक और संगीत विशेषज्ञ महाराजा चक्रधर सिंह की 19 अगस्त को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ को देश के प्रमुख सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में संवारने का श्रेय महाराजा चक्रधर सिंह को जाता है। उनका संगीत और शास्त्रीय नृत्य कला की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान है। उन्होंनेे कत्थक के विशिष्ट स्वरुप को विकसित किया, जिसे रायगढ़ घराने के नाम से जाना जाता है। साथ ही उन्होंने नृत्य और संगीत विधा की कई बंदिशों और साहित्यिक कृतियों की रचना भी की।
18 Aug 2023 02:28PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









