केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल, युवा मामलों के कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर भारत सरकार द्वारा 25 फरवरी 2023 को युवा सम्मेलन के लिए श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय पहुंच रहे है जहां वे युवाओं से संवाद करेंगे। इसी कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए बहुउपयोगी मोबाइल एप का शुभराम भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस मोबाइल एप के उपयोग से विद्यार्थी एवं शिक्षक विश्वविद्यालय संबंधित सारे कार्य मोबाइल से ही कर सकेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय पत्रिका "एसआरयू वर्ल्ड" का भी विमोचन किया जाना है।
25 Feb 2023 05:21AM,by: Tikendra Sinha
केंद्र ने कहा कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलकर क्रमश: छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव कर दिया गया है। विशेष रूप से, औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर और उस्मानाबाद का धाराशिव करने का निर्णय उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से हटने से कुछ घंटे पहले 29 जून, 2022 को महा विकास अघाड़ी सरकार की कैबिनेट बैठक में लिया गया था। महाराष्ट्र : औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदला
25 Feb 2023 01:41AM,by: Babuaa Desk
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों की गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद हेड कांस्टेबल का बेटा घायल हो गया। अनंतनाग के बिजबेहरा के हसन पोरा तवेला इलाके में एक स्थानीय मस्जिद के बाहर आसिफ अली गनी की जांघ में गोली मार दी गई थी। गोलीबारी के बाद, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।
25 Feb 2023 01:40AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार अनल प्रकाश शुक्ल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्व. शुक्ल छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के प्रकाश स्तंभ थे। आने वाली पीढ़ियां उनके कृतित्व और व्यक्तित्व से प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी। श्री बघेल ने स्व. श्री शुक्ल के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
24 Feb 2023 02:34PM,by: Tikendra Sinha
प्रत्यक्ष नाम मां ने अपने बेटे का रखा था, ताकि हमेशा उसकी आंखों के सामने रहे। लेकिन जब प्रत्यक्ष थोड़ा बड़ा हुआ, तो पता चला कि वो ठीक से देख नहीं पाता है। प्रत्यक्ष की मां नीलावती राठिया के लिए यह दुख पहाड़ के समान था। परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के चलते इलाज करा पाना भी संभव नहीं हो पा रहा था। अब चहक रही है कोमल, पायल और मुस्कुरा रहा है युवान
24 Feb 2023 02:34PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से शहरी क्षेत्र के स्लम बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से अब तक 41 लाख 57 हजार 878 लोगों का इलाज मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सा दल द्वारा स्लम बस्तियों में लोगों के घरों के पास ही पहुंचकर किया गया है। योजना के तहत अब पूरे राज्य के नगरीय क्षेत्रों के स्लम बस्तियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल टीम, मेडिकल उपकरण एवं दवाओं से लैस 120 मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है। इस योजना के माध्यम से अब तक 9 लाख 75 हजार 255 मरीजों की पैथालॉजी टेस्ट की जा चुकी है। साथ ही 35 लाख 25 हजार 895 से अधिक मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी दी गई हैं। लाभान्वित मरीजों में 2 लाख 68 हजार 475 से ज्यादा मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों ने भी निःशुल्क ईलाज जांच सुविधा का फायदा उठाया हैं।
24 Feb 2023 02:34PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









