बलौदाबाजार सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री बघेल ने मृतकों के परिवार को चार लाख रूपए की शाहयता राशि प्रदान करने की घोषणा करते हुए ट्विटर पर ट्वीट किया की "सड़क हादसे में दिवंगतजनों के परिवार को चार लाख रुपये एवं घायलों को एक लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूँ। इस दुःख की घड़ी में हम सब साथ हैं।
24 Feb 2023 08:22AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उन्हें अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ सरकार राजस्थान के कोटा में कोचिंग करने वाले राज्य के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए छात्रावास बनाना चाहती है। श्री बघेल ने छात्रावास हेतु निःशुल्क भू-खण्ड आबंटित करने का आग्रह श्री गहलोत से किया है।
24 Feb 2023 07:37AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में खेल गतिविधियों के विकास एवं खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए राज्य शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत विगत चार वर्षों के दौरान स्थापित विभिन्न खेल अकादमियों ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस दरम्यान आए कोरोना संकट के बावजूद राज्य में नयी खेल अकादमियों की स्थापना की तैयारियां एवं खेल-गतिविधियां निरंतर चलती रही हैं। जब राज्य में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नयी सरकार बनी तब खेल-कूद के क्षेत्र में अपनी प्राथमिकताएं तय करने हुए शासन ने राज्य में खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया था। मुख्यमंत्री ने इसके लिए सभी तरह की विश्वस्तरीय अधोसंरचना के निर्माण का वादा किया था। मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल शुरू
24 Feb 2023 07:32AM,by: Tikendra Sinha
भाटापारा के ग्राम खमरिया के पास ट्रक और पिकअप की टक्कर होने से 4 बच्चो समेत 11 लोगों की मौत हो गयी और 10 लोग घायल हुए जिसपर प्रधानमंत्री मोदी ने टिवीट करते हुए मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि देने की घोषणा की है । छत्तीसगढ़ सड़क हादसा : प्रधानमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा
24 Feb 2023 07:28AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, जिन्हें इंडिगो की उड़ान से उतारा गया था और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था, ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि उन्होंने बयानों के लिए माफी मांगी है। पवन खेड़ा का प्रतिनिधित्व कर रहे एडवोकेट एएस सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन बयानों को "एक गलती, जुबान फिसलना" था। पीएम मोदी पर टिप्पणी के लिए पवन खेड़ा ने मांगी माफी
24 Feb 2023 06:42AM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन के चलते आज स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हो रही है जिसमे महत्वपूर्ण नीतियों पर चर्चा की होगी तथा शाम 4 बजे सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी,जहां 6 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। राहुल के आने में देरी की वजह से वे स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में शामिल नहीं होंगे । स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में शामिल नहीं होंगे राहुल
24 Feb 2023 06:00AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका, पद्मा विभूषण श्रीमती तीजनबाई को संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप (अकादमी रत्न) मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पद्मा विभूषण श्रीमती तीजन बाई ने छत्तीसगढ़ की लोक गायन परंपरा पंडवानी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई। हमारी छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश और विदेश में एक नई पहचान देने में उनका अभूतपूर्व योगदान है।
24 Feb 2023 05:50AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार - भाटापारा मार्ग में बीती रात सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना के घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
24 Feb 2023 05:47AM,by: Tikendra Sinha
गुजरात सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक, 2023 को राज्य विधानसभा में पूर्ण बहुमत से पारित कर दिया गया। इस अधिनियम के तहत अपराध का दोषी पाए गए परीक्षार्थी को दो साल के लिए किसी भी सार्वजनिक परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। अधिनियम के अनुसार, प्रश्न पत्र लीक करने पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना और 10 साल तक की कैद हो सकती है। गुजरात : परीक्षा पेपर लीक मामले में विधेयक पारित
24 Feb 2023 05:22AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







