छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट जस्टिस रजनी दुबे ने राज्यपाल सचिवालय को नोटिस जारी कर जवाब एक सप्ताह में मांगा। आरक्षण के मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ता व एडवोकेट के साथ ही राज्य सरकार ने भी याचिका दायर की है, जिस पर आज शासन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने तर्क कि राज्यपाल को सीधे तौर पर विधेयक को रोकने का कोई अधिकार नहीं है।
06 Feb 2023 08:00AM,by: Babuaa Desk
ओडिशा में कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे अर्जुन चरण दास की सड़क हादसे में मौत हो गयी , बाइक की ट्रक से टक्कर होने के कारन पूर्व विधायक की मौत हुई है। हादसे के बाद उन्हें आनन - फानन अस्पताल ले जाया गया जहा उनकी मौत हो गयी। एक्सीडेंट खारसरोटा पुल पर हुआ जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ओडिशा के पूर्व विधयक का हुआ निधन
06 Feb 2023 06:09AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड के ग्राम उफरा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज के 77वां वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी, स्वामी आत्मानंद सहित अन्य महापुरुषों के शैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि बेमेतरा जिला से मेरा पुराना और गहरा नाता रहा है। प्रदेश में सामाजिक कार्यक्रम लगातार चल रहा है। मुख्यमंत्री ने पाटन राज में आयोजित होने वाले केंद्रीय अधिवेशन में समाज को आमंत्रित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जन-आकांक्षाओं के अनुरुप ग्राम भिंभौरी में महाविद्यालय खोलने, उफरा में सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए दिए जाने तथा उफरा में स्कूल के लिए आहता निर्माण एवं साइकिल शेड निर्माण कराये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण कराये जाने की भी मंजूरी दी। कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन पर्यावरण और आवास मंत्री श्री मोहम्मद अकबर एवं बेमेतरा विधायक श्री आशीष छाबड़ा उपस्थित थे।
06 Feb 2023 01:39AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दामाखेड़ा में माघपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सद्गुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर दामाखेड़ा के 10 किलोमीटर के दायरे में कोई भी स्पंज आयरन उद्योग नहीं लगाने एवं पर्यटकों के लिए सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला का निर्माण कराये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 22 करोड़ रूपये से अधिक लागत से बनने वाले कबीर सागर के निर्माण कार्य मे तेजी लाने और प्राथमिक शाला भवन का जीर्णोंद्धार कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
06 Feb 2023 01:39AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज,6 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम हितग्राहियों को 8.23 करोड़ रूपए की राशि जारी करेंगे। इसमें गौठानों में 15-31 जनवरी तक क्रय 2.38 लाख क्विंटल गोबर के एवज में गोबर विक्रेताओं को 4 करोड़ 76 लाख रूपए, गौठान समितियों को 2.04 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 1.43 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।
06 Feb 2023 01:39AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र मंे ‘निकलर एप्प’ व्दारा पढ़ाई कराने के लिये सी.एस.आई. ने छत्तीगसढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग को प्रतिष्ठित उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाज़ा है। छत्तीसगढ़ को यह अवार्ड 25 मार्च को नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ई-गवर्नेस कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।
06 Feb 2023 01:17AM,by: Babuaa Desk
माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध राजिम माघी पुन्नी मेला का भव्य शुभारंभ आतिशबाजी के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य अतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मस्व, पर्यटन एवं गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने की। समारोह में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, राजिम विधायक श्री अमितेष शुक्ल, अभनपुर विधायक श्री धनेन्द्र साहू, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने भगवान श्री राजीव लोचन की प्रतिमा के समक्ष दीप-प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की। राजिम माघी पुन्नी मेला का भव्य शुभारंभ
06 Feb 2023 01:17AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








