पटियाला कोर्ट में जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका का विरोध करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि अगर उन्हें जमानत दी जाती है, तो वह देश से भागने की कोशिश कर सकती हैं। ईडी ने यह भी आरोप लगाया कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रही है और उस पर सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। जैकलीन 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ी एक आरोपी है। जांच में सहयोग नहीं कर रही जैकलीन, भारत से भाग सकती हैं: ईडी
10 Nov 2022 10:00AM,by: Babuaa Desk
रायपुर। प्रदेश कार्यालय सहप्रभारी रजनीश शुक्ला ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कल सुबह 8:45 को नियमित विमान से रायपुर विमानतल पहुंचेंगी। तत्पश्चात कार द्वारा बिलासपुर में छत्तीसगढ़ भवन जाएंगी। वहां पर 1:30 बजे पटेल मैदान जगमल चौक से महतारी हुंकार रैली का नेतृत्व करेंगी और नेहरू चौक में सभा को संबोधित करेंगी।
10 Nov 2022 09:51AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के ED जांच मामले में IAS समीर विश्नोई, सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत को जेल से कोर्ट लाया गया है। जहां तीनों लोगों ने जमानत मांगी है। सूर्यकांत के वकील ने कर्नाटक हाईकोर्ट में चल रहे मामले का हवाला देकर राहत मांगी है। अभी सूर्यकांत के मामले में बहस जारी है। कोर्ट में सूर्यकांत के मामले में बहस जारी
10 Nov 2022 09:05AM,by: Imran Khan
ED जांच मामले में IAS समीर विश्नोई, सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत को जेल से कोर्ट लाया गया है। सूर्यकांत तिवारी को अभीअभी स्पेशल कोर्ट लेकर ईडी पहुंची है। 12 दिन पहले सरेंडर किए कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की ED रिमांड खत्म हो गई है। एजेंसी उसे अदालत लेकर पहुंची है। सम्भावना है की ईडी पुनः इन लोगों की ट्रांजिट रिमांड मांग सकती है। ED ने दो दिन की पूछताछ के बाद 13 अक्टूबर को चिप्स के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी IAS समीर विश्नोई, कोल वॉशरी के संचालक सुनील अग्रवाल और कारोबारी लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। उनको न्यायालय में पेश कर पहले 8 दिन और फिर छह दिन की रिमांड ली। पूछताछ के बाद 27 अक्टूबर को तीनाें को न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया था।
10 Nov 2022 08:59AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








